1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल को मंगल बदलेंगे राशि, मेष-सिंह समेत 5 राशियां आएंगी मांगलिक दोष की चपेट में, 11 मई तक रहना होगा सतर्क

Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल को मंगल बदलेंगे राशि, मेष-सिंह समेत 5 राशियां आएंगी मांगलिक दोष की चपेट में, 11 मई तक रहना होगा सतर्क

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह 2 अप्रैल के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल के राशि बदलते ही कुछ राशियां मंगल दोष से मुक्त होंगी वहीं कुछ राशियों पर मांगलिक दोष अस्थायी रूप से प्रभावी होगा। इन राशियों को 11 मई तक संभलकर रहना चाहिए। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Mangal Gochar- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH मंगल गोचर 2026

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह 2 अप्रैल 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल का यह गोचर 2 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर होगा और 11 मई की दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक मंगल मीन राशि में ही संचार करेंगे। मंगल का यह गोचर कुछ राशियों को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाएगा। इसलिए इन राशियों को 11 मई तक संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या सावधानियां इनको मंगल के मीन राशि में गोचर के दौरान करनी चाहिए इसके बारे में हम आपको बताएंगे। साथ ही मंगल ग्रह के उन उपायों की जानकारी भी आपको प्राप्त होगी जिन्हें करने से मांगलिक दोष का असर कम हो सकता है। 

मेष राशि

मंगल का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा। इस भाव में मंगल के होने से 11 मई तक आप मंगल दोष से पीड़ित होंगे। मंगल दोष के कारण आय से अधिक खर्च हो सकते हैं इसलिए बजट का आपको ख्याल रखना होगा। विवाहित लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आश्यकता होगी पार्टनर से बहसबाजी नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा। मांगिलक दोष के बुरे प्रभावों से बचने के लिए इस राशि के लोगों को हनुमान चालीसा का निरंतर पाठ 11 मई तक करना चाहिए। 

सिंह राशि

मंगल ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे इस भाव में मंगल का होना भी मंगल दोष पैदा करता है। आपको पारिवारिक जीवन में संभलकर रहने की आश्यकता होगी। क्रोध को काबू में रखें नहीं तो किसी करीबी से अलगाव हो सकता है। जीवनसाथी का इस दौरान खास ख्याल रखना होगा। हालांकि मंगल के प्रभाव से अचानक से कोई अच्छी खबर भी इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकती है। उपाय के तौर पर लाल गुड़हल के फूल हनुमान जी को अर्पित करें। 

कन्या राशि

आपके वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता। मंगल ग्रह आपके विवाह भाव में गोचर करेंगे इसलिए बेवजह के झगड़े पार्टनर से हो सकते हैं। वहीं कुछ प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। सेहत को लेकर कोताही न बरतें नहीं तो समय और पैसा दोनों बर्बाद हो सकते हैं। विवाह से संबंधित बातचीत घर में चल रही है तो बहुत अधिक प्रतिक्रिया देने से बचें। उपाय के तौर पर लाल रंग के वस्त्रों का दान बहन, बुआ या छोटी कन्याओं को करें। 

धनु राशि

मंगल आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे और इस भाव में मंगल के होने से अस्थायी रूप से आप पर मंगल दोष का प्रभाव होगा। इस दौरान जल्दबाजी में आकर आपको कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें धोखा मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को लेकर भी सतर्कता आपको बरतनी होगी। हालांकि कुछ लोगों को वाहन और भूमि का सुख इस दौरान मिल सकता है। उपाय के तौर पर गुड़ और चना दान करें। 

मीन राशि

मंगल का गोचर आपके पहले भाव यानि लग्न स्थान में होगा। इस भाव में मंगल का होना आपको मांगिलक बनाएगा इसलिए 11 मई तक आपको संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। क्रोध को खुद पर हावी न होने दें। खासकर विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ अनुकूल बर्ताव करना होगा नहीं तो दिक्कतें पैदा हो सकती है। इस राशि के जातकों को माता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। उपाय के तौर पर हनुमान जी की आराधना करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Purnima Vrat Katha: चैत्र पूर्णिमा के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

Panchak April 2026: अप्रैल में इस दिन लग रहा है पंचक, बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना