1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मंगल का शत्रु राशि में गोचर: इन 3 राशियों को मिलेगा धन-लाभ तो इनके लिए खतरे की घंटी!

मंगल का शत्रु राशि में गोचर: इन 3 राशियों को मिलेगा धन-लाभ तो इनके लिए खतरे की घंटी!

ग्रहों के सेनापति मंगल ने 28 जुलाई 2025 को अपने शत्रु ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में मंगल के आने से जहां कुछ राशि वालों की किस्मत चमक गई है तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस गोचर से नुकसान पहुंचने वाला है।

Mangal Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : SORA AI मंगल का शत्रु राशि में गोचर

Mangal Gochar In Kanya Rashi 2025: ज्योतिष में मंगल ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। ये ग्रह जब भी राशि बदलता है तो किसी राशि पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है तो किसी पर अशुभ। बता दें मंगल को साहस, पराक्रम और जुनून का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं जिस किसी की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उसके पास जमीन जायदाद की कभी कमी नहीं होती। साथ ही ऐसे जातक हर जगह नाम कमाते हैं। मंगल ने 28 जुलाई को कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है और अब 13 सितंबर तक ये इसी राशि में रहेंगे। कन्या बुध की राशि है जो मंगल के शत्रु माने जाते हैं। अब ऐसे में जानिए ये गोचर किन राशि वालों के जीवन में खुशियां तो किन लोगों के जीवन में परेशानियां लेकर आने वाला है।

इन राशियों के लिए मंगल रहेंगे शुभ

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ये गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। गोचर शास्त्र के अनुसार ऐसा मंगल सोने और तांबे का लाभ करवाता है। इसलिए आर्थिक मामलों के लिए ये गोचर अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपने विरोधियों से बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

कर्क राशि
मंगल ने आपके तीसरे भाव में गोचर किया है जो सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ये गोचर आपको धन लाभ करवा सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर कर सकता है। आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। 

वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर अनुकूल दिखाई दे रहा है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। 

मंगल के गोचर से इन्हें हो सकता है नुकसान

वृषभ
मंगल ने आपके पंचम भाव में गोचर किया है जो कि अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

मिथुन
चतुर्थ भाव में मंगल अच्छा नहीं माना जाता और ऊपर से मंगल की दृष्टि भी रहेगी। ऐसे में इस अवधि में आपको कोई भी काम सावधानी से करना होगा। जमीन जायदाद से जुड़े अहम फैसले इस दौरान न ही लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना होगा।

कन्या
कन्या राशि में ही मंगल का गोचर हो रहा है। आपको इस गोचर से नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में परेशानियां रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। ऐसे में कोई भी निर्णय समझदारी से लेना होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)​

यह भी पढ़ें:

अगस्त में कब कौन सा त्योहार पड़ेगा, चेक करें पूरी लिस्ट

इन तीन राशियों पर चांदी के पाये से चल रहे हैं शनि देव