1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन डेज, कमाई में आएगा बंपर उछाल!

Mangal Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन डेज, कमाई में आएगा बंपर उछाल!

Mangal Nakshatra Gochar: ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल 6 अप्रैल को शनि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश कर जायेंगे। इस नक्षत्र में मंगल के गोचर शुरू करते ही 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

mangal nakshatra gochar- India TV Hindi
Image Source : CANVA मंगल नक्षत्र गोचर 2026

Mangal Nakshatra Gochar: ज्योतिष में मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी खास माना जाता है। 6 अप्रैल 2026 को मंगल शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां ये 24 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। मंगल के नक्षत्र गोचर की अवधि कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं। 

1. मेष राशि (Aries)

मंगल का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है।

2. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आय के नए स्रोत लेकर आएगा। इस दौरान आपकी आय में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको हर काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।

3. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी लकी साबित होगा। व्यापारियों की इस अवधि में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया निवेश आपको भारी मुनाफा दे सकता है। इस दौरान आप न केवल अच्छा धन कमाएंगे, बल्कि धन जोड़ने में भी सफल रहेंगे।

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)

मंगल के गोचर का आप पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।

मंगल के गोचर के समय शुभ फल पाने के उपाय

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।
  • हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

चैत्र पूर्णिमा पर स्व-नक्षत्र में रहेंगे चंद्रमा, 4 राशियों का करेंगे उद्धार, धन और मान-सम्मान की होगी प्राप्ति