1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चैत्र पूर्णिमा पर स्व-नक्षत्र में रहेंगे चंद्रमा, 4 राशियों का करेंगे उद्धार, धन और मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

चैत्र पूर्णिमा पर स्व-नक्षत्र में रहेंगे चंद्रमा, 4 राशियों का करेंगे उद्धार, धन और मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 02, 2026 06:43 am IST,  Updated : Apr 02, 2026 06:43 am IST

चैत्र पूर्णिमा यानि 2 अप्रैल के दिन चंद्रमा अपने स्व-नक्षत्र हस्त में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा की इस स्थिति के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Chaitra Purnima- India TV Hindi
चैत्र पूर्णिमा Image Source : FREEPIK

चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल 2026 को है। इस दिन हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा और चंद्रमा इस दिन स्व-नक्षत्र हस्त में विराजमान रहेंगे। ऐसे में पूर्णिमा और इसके बाद के कुछ दिन राशिचक्र की 4 राशियों के लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं। इन राशियों को धन और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही बिगड़े काम भी बन सकते हैं। आइए विस्तार से जाते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

चैत्र पूर्णिमा और इसके बाद के कुछ दिन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कहीं अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में बेहतरीन बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी इस राशि के विद्यार्थी आगे बढ़ेंगे। आपके ज्ञान और ईमानदारी की चर्चा होगी, जिससे समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क राशि 

चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और स्व-नक्षत्र में इनका प्रवेश आपके जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में थे तो अचानक से अच्छी जगह पर आपकी नौकरी लग सकती है। पारिवारिक जीवन में माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। 

कन्या राशि 

चैत्र पूर्णिमा और इसके बाद का समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लाने वाला साबित हो सकता है। इसके चलते आपको करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबारी हैं तो आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो सकती हैं और आपको धन लाभ मिल सकता है। इसका साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे अनुभव होंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर बीते समय को याद कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति चैत्र पूर्णिमा के बाद होगी। धन का निवेश किया था तो अच्छी रकम आपको रिटर्न में मिल सकती है। भाग्य का भी भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों को ख्याति प्राप्त होगी। विदेशों से जुड़ा कारोबार करने वालों को बड़ा धन लाभ मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hanuman Janmotsav 2026: मंगल और शनि दोष होगा दूर, जीवन के सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति, हनुमान जन्मोत्सव पर कर लें 5 उपाय

Vaishakh Month 2026 Vrat tyohar: वैशाख महीना कब से कब तक रहेगा, जानिए इस माह में कौन-कौन से व्रत-त्योहार आएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।