A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. March 2026 Ekadashi: मार्च महीने में कब-कब हैं एकादशी व्रत? जानें पापमोचनी और कामदा एकादशी की सही तारीखें, पारण समय और महत्व

March 2026 Ekadashi: मार्च महीने में कब-कब हैं एकादशी व्रत? जानें पापमोचनी और कामदा एकादशी की सही तारीखें, पारण समय और महत्व

March 2026 Ekadashi Dates: मार्च 2026 में दो प्रमुख एकादशी व्रत पड़ेंगे, जिन्हें पापमोचनी एकादशी और कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। दोनों व्रतों का विशेष धार्मिक महत्व है। इस व्रत को रखने से मानसिक शुद्धि, सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यहां जानिए मार्च 2026 में पड़ने वाले एकादशी व्रत की सही तिथि और पारण समय।

march ekadashi list 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मार्च 2026 में एकादशी कब-कब है

March 2026 Ekadashi Dates: एकादशी व्रत का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो एकादशी तिथियां आती हैं, यह तिथि जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु जी को समर्पित हैं। एकादशी का व्रत भगवान श्री हरि की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियम से करने पर पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। मार्च 2026 में भी दो महत्वपूर्ण एकादशी व्रत पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं मार्च 2026 में कब-कब पावन एकादशी का व्रत पड़ेगा, इनकी सही तिथि और पारण का समय क्या रहेगा।

मार्च की पहली एकादशी कब है

मार्च महीने की पहली एकादशी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली पापमोचनी एकादशी है। पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 14 मार्च 2026 को सुबह 08 बजकर 10 मिनट से प्रारंभ होगी और 15 मार्च 2026 को सुबह 09 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026 को रखा जाएगा। व्रत का पारण 16 मार्च 2026 को सुबह 06 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट के बीच किया जा सकेगा।

पापमोचनी एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है। यह व्रत तन और मन की शुद्धि के लिए विशेष माना गया है। इस दिन पूजा, जप और दान का महत्व बताया गया है।

मार्च की दूसरी एकादशी कब है

मार्च की दूसरी एकादशी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली कामदा एकादशी है। पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 28 मार्च 2026 को सुबह 08 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी और 29 मार्च 2026 को सुबह 07 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा। पारण 30 मार्च 2026 को सुबह 06 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट के बीच किया जा सकेगा।

कामदा एकादशी का महत्व

कामदा एकादशी को अत्यंत फलदायी व्रत माना गया है। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि यह व्रत जीवन के कष्टों को दूर कर सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करता है। श्रद्धा और नियमपूर्वक किया गया यह व्रत व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: फाल्गुन पूर्णिमा 2026 कब है? नोट कर लें सही तारीख, चंद्रोदय मुहूर्त और व्रत की संपूर्ण पूजा विधि