Margashirsha Amavasya 2025: आज मार्गशीर्ष अमावस्या कितने बजे तक रहेगी? नोट कर लें टाइमिंग और विशेष उपाय
Margashirsha Amavasya 2025 Kab Hai: अमावस्या तिथि 19 नवंबर की सुबह 9 बजकर 44 मिनट से 20 नवंबर की दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। यहां आप जानेंगे अमावस्या का मुहूर्त और विशेष उपाय।

Margashirsha Amavasya 2025 Kab Hai: आज यानी 20 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। बता दें अमावस्या तिथि आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। पितृ दोष से मुक्ति के लिये और अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिये आज के दिन दूध, चावल की खीर बनाकर, गोबर के उपले या कंडे की कोर जलाकर, उस पर पितरों के निमित्त खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा आज अमावस्या के दिन तंत्र-मंत्र से जुड़े कुछ खास उपाय करने से आपको अलग-अलग फलों की प्राप्ति होगी, तो आज के दिन क्या उपाय करने से क्या विशेष फल मिलेंगे, अब हम इसकी चर्चा करेंगे...
- अगर आप चाहते हैं कि आपके परिवार पर कभी किसी प्रकार की समस्या ना आये, तो आज आप हाथी के पैर के नीचे की मिट्टी लाकर, यानी जिस भी जगह पर हाथी चला हो, उस जगह की थोड़ी-सी मिट्टी लाकर अपने घर में संभालकर रखें और जब कभी आपके घर में कोई शुभ काम हो तो उस मिट्टी से अपने और अपने परिवार वालों के माथे पर तिलक करें। इससे आपके परिवार पर कभी किसी प्रकार की समस्या नहीं आयेगी और सबके जीवन में उन्नति अपनी जगह बनायेगी।
- अगर आप अपनी आर्थिक तरक्की की गति को भविष्य में निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन हल्दी की पांच साबुत गाठें और एक रूपये का सिक्का लेकर, एक पीले रंग के कपड़े में रखकर बांध दें। फिर उस कपड़े को अपने घर के मन्दिर में रखें और अपने गुरु या अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए एक घी का दीपक जलाएं। जब दीपक जलते –जलते अपने आप बुझ जाये, तब उस हल्दी और एक रुपये का सिक्का बंधे पीले रंग के कपड़े को मन्दिर से उठाकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख लें।
- अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये आज के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा-सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ‘माधवाय ।’
- अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों की ऊष्मा को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आज आप एक केले का पत्ता या एक थाली लीजिये और उस पर रोली बिछाइये। अब उस रोली की परत पर एक त्रिकोण बनाइये और उस त्रिकोण के बींचो बीच एक चमेली के तेल की शीशी रखिये। साथ ही उस त्रिकोण के पास एक घी का दीपक जलाइये और आहिल्या कामधेनु की पांडुलिपि से ली गई इस पंक्ति का 21 बार जाप कीजिये - ‘अवन्ती समुत्थं सुमेषानस्थ धरानन्दनं रक्त वस्त्रं समीड़े’ इस प्रकार ये उपाय करने से आप अपने दाम्पत्य संबंधों की ऊष्मा को बरकरार रख पायेंगे और आपके जीवन में प्यार हमेशा भरा रहेगा। साथ ही ध्यान रहे कि मंत्र जाप के बाद उपयोग हुई सारी सामग्री को बहते जल में प्रवाहित कर दीजिये। अगर आपने उपाय में थाली का यूज़ किया है तो उसे साफ करके अपने घर में ही इस्तेमाल कर लें।
- अगर आपको आज अपने किसी पूर्वज़ का श्राद्ध करना हो और आपके यहां कहीं आस-पास किसी महावत के घर पर हाथी हो, तो आज वहां पर जाकर हाथी की परछाई वाले स्थान पर बैठकर पितरों के निमित्त तर्पण कार्य करना चाहिए। हाथी की परछाई में श्राद्ध आदि कार्य करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही मंगल देव की कृपा प्राप्त होती है। अगर आपके आस-पास कोई हाथी न रहता हो तो एक मिट्टी से बने हाथी की मूर्ति लाकर श्राद्ध वाले स्थान पर रखकर श्राद्ध कार्य सम्पन्न करें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।
- अगर आपके परिवार के किसी सदस्य को किसी प्रकार का भय बना रहता है, जिससे आपके काम ठीक ढंग से पूरे नहीं हो पाते, तो आज आप 27 लाल साबुत मिर्च को पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से सात बार वारकर, घर की किसी साफ-सुथरी जगह पर, उनसे एक त्रिकोण की आकृति बनायें और बीच में से उस आकृति को खाली रखिये। अब उसके बींचो बीच एक चमेली के तेल का दीपक जलाइये। इसके बाद संकटमोचन हनुमानष्टक का पाठ करिये। पाठ करने के बाद सारी सामग्री को बहते जल में प्रवाहित कर दीजिये। आज ये विशेष उपाय करने से पीड़ित व्यक्ति को भय से छुटकारा मिलेगा और उसके सारे काम ठीक ढंग से पूरे होंगे।
- अगर आपका बच्चा छोटा है और आप चाहते हैं कि वो बड़ा होकर खूब हष्ट-पुष्ट बने, उसका कद-काठी अच्छा रहे, तो आज आप अपने बच्चे को गोद में लेकर हाथी के नीचे से निकलना चाहिए। आज ऐसा करने से आपका बच्चा खूब हष्ट-पुष्ट रहेगा और उसका कद-काठी, यानी लंबाई-चौड़ाई भी अच्छी होगी।
- आप एक केले का पत्ता या न मिलने पर एक थाली लीजिये और उस पर रोली में चमेली का तेल मिलाकर मंगल का यंत्र बनाइये। अब उस यंत्र के बींचो बीच मसूर की दाल की ढेरी बनाइये। ठीक वैसी जैसे कि एक शंकु होता है। इसके बाद यंत्र के पास में एक घी का दीपक जलाइये और पैसों से जुड़ी आपकी जो भी समस्या है, उसके लिये प्रार्थना कीजिये। इसके बाद ऋग्वेद के आठवें मंडल के सूक्त 44 की बाईसवीं ऋचा से लिये गई इस पंक्ति का 108 बार जाप कीजिये- ‘अग्ने सखस्य बोधि नः’ इस प्रकार जाप के बाद सारी सामग्री को किसी नदी या साफ पानी के स्रोत में बहा दीजिये। अगर आपने थाली का इस्तेमाल किया है तो उसे साफ करके अपने घर के यूज़ में ले लीजिये। आज ऐसा करने से आपके जीवन में पैसों से जुड़ी जो भी समस्या है, वो जल्द ही दूर हो जायेगी।
- अगर आपके बिजनेस में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, तो आज आप मिट्टी से बना हाथी घर लाएं और उसे उचित स्थान पर रखें। अब उस पर लाल कपड़ा ओढ़ाएं। इसके बाद धूप-दीप, पुष्प आदि से उसकी पूजा करें। पूजा के बाद वहीं पर बैठकर मंगल के मंत्र का जाप करें। मंगल का मंत्र इस प्रकार है – ‘ॐ भूमि पुत्राय नमः।‘ इससे आप अपने बिजनेस के उतार-चढ़ावों से संभले रहेंगे और विपरित परिस्थितियों में सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
- अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उस पर विजय पाना चाहते हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिये आज के दिन एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा लें और साथ ही एक कटोरी में पानी की सहायता से थोड़ी-सी हल्दी घोल लें। अब उस पीले रंग के कपड़े पर घुली हुई हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मन्दिर में जाकर, भगवान के चरणों में रख दें।
- अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य के लिये परेशान रहते हैं, तो दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये घर में कुत्ता पालें । अगर कुत्ता न पाल सकें, तो कुत्ते को रोटी खिलाएं ।
- अगर आपके जीवन में मीठास की जगह समस्याओं ने ले ली है, तो जीवन से समस्याओं को दूर करने के लिये और रिश्तों में मजबूती लाने के लिये आज स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर श्री गणेश के मन्दिर में जाकर चढ़ाएं ।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
क्यों मिला है मनुष्य जीवन, इसका उद्देश्य क्या है? प्रेमानंद महाराज ने बताया गूढ़ रहस्य