1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 12 जुलाई को बन रहा है मासिक शिवरात्रि और रवि प्रदोष का शुभ संयोग, जरूर करें ये उपाय, दूर होगी हर परेशानी

12 जुलाई को बन रहा है मासिक शिवरात्रि और रवि प्रदोष का शुभ संयोग, जरूर करें ये उपाय, दूर होगी हर परेशानी

रविवार को मासिक शिवरात्रि और रवि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ ही इन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो यहां जानिए मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत के उपाय।

रविवार को मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE रविवार को मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग

रविवार को मासिक शिवरात्रि और रवि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। यह दोनों व्रत ही भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में इस शुभ संयोग में महादेव की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा इस दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन की समस्त परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि इस शुभ दिन कौनसे उपाय करना चाहिए।

- अगर आप अपनी अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर किसी शिव मंदिर में जाएं और वहां जाकर शुद्ध जल में पुष्प डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से अपनी अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए प्रार्थना करें।

- अगर आप अपने घर परिवार को दूसरों की बुरी नजर से बचाएं रखना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि के बाद शिव जी को प्रणाम करें और उनके सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर शिव जी के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ नम: शिवाय। आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करें। साथ ही जाप पूरा होने के बाद भगवान को पुष्प अर्पित करें।

- अगर आपके दांपत्य जीवन में प्यार की गुंजाइश नहीं रही है या बदलते वक्त के साथ खुशियां कम होती जा रही हैं, तो आज के दिन शुद्ध जल में लाल पुष्प डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। उसके बाद दोनों हाथों से शिवलिंग को स्पर्श करके नमस्कार करें।

- अगर आप अपना घर बनाने के सपने संजोए बैठे हैं, लेकिन किसी कारणवश बना नहीं पा रहे हैं, तो अपनी इस इच्छा पूर्ति के लिए आज के दिन शिवलिंग की नियमित रूप से पूजा करें। साथ ही 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का 21 बार जाप करें।

- अगर आपके किसी सरकारी कार्य में परेशानियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण आपकी उन्नति नहीं हो पा रही है, तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर बेलपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर बेलपत्रों की माला बनाएं। फिर इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही अपने सरकारी कार्यों में परेशानियों को दूर करने के लिए और उन्नति पाने के लिए दोनों हाथों को जोड़कर भगवान से विनती करें।

- अगर आपके बिजनेस में लगातार नुकसान हो रहा है और आशानुसार बिक्री नहीं हो पा रही है, तो इसके लिए आज के दिन शिवलिंग पर चंदन का टिका करें। उसके बाद केसर मिश्रित जल से अभिषेक करें। फिर कपूर से आरती करें।

- अगर आप अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नानादि से निवृत होकर शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर गाय के दूध का पैकेट अर्पित करें। फिर शिव मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-'ॐ नम: शिवाय'। आज के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें। साथ ही जाप पूरा होने के बाद अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाये रखने के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

- अगर आपके बच्चे की बौद्धिक क्षमता कमजोर है और वह कोई भी कंपेटेटिव एग्जाम क्लीयर नहीं कर पाता है, तो आज के दिन शिव जी को पंचामृत और सफेद फूल चढ़ाएं। साथ ही चंदन की माला से 11 बार शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ नमः शिवाय।'

- कर्ज से मुक्ति पाने के साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए आज के दिन शिव जी और पार्वती जी के सामने घी का दीपक जलाएं और फिर मिष्ठान का भोग लगाएं।

- अगर आप अपने धन-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन शिव जी को धतूरा और भांग चढ़ाएं और साथ ही कनेर का पुष्प अर्पित करें। फिर जल से अभिषेक करें।

- अगर नवविवाहितों के दांपत्य जीवन में खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को दोबारा कायम करने के लिए आज के दिन 11 बेलपत्र शिव जी को अर्पित करें। साथ ही जौ के आटे से बनी रोटियों का भगवान शिव को भोग लगाएं, उसके बाद उन रोटियों को गाय को खिला दें।

- अगर आपके जीवन में जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई समस्या है जिसके कारण कोर्ट कचहरी में आपके चक्कर लगते रहते हैं, तो इससे बचने के लिये आज के दिन शिवलिंग पर चावल मिश्रित जल से अभिषेक करें। फिर सूखे मेवे का भोग लगाएं और कनेर का फूल अर्पित करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

रवि प्रदोष का व्रत, इस विधि और मंत्र के साथ करें भगवान शिव की पूजा, जानें प्रदोष काल का समय