A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. May Rashifal 2026: मकर सहित इन 2 राशियों के लिए बना राजयोग, बिजनेस में छप्परफाड़ मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग

May Rashifal 2026: मकर सहित इन 2 राशियों के लिए बना राजयोग, बिजनेस में छप्परफाड़ मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग

May Rashifal 2026: मई का महीना 2 राशियों के लिए सबसे लकी साबित होगा। इन राशियों की किस्मत इस महीने होने वाले ग्रह-गोचरों से चमक जाएगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं।

makar- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC मकर सहित इन 2 राशियों के लिए बना राजयोग

May Rashifal 2026: मई में मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र ये सभी ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। 11 मई को मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो सूर्य देव वृषभ राशि में चले जाएंगे। वहीं शुक्र देव 14 मई को मिथुन राशि में गोचर शुरू करेंगे तो बुध 15 मई को वृषभ राशि में। 29 मई को बुध फिर से राशि परिवर्तन करेंगे और इस दौरान ये मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए ग्रहों में होने वाला ये परिवर्तन किन 2 राशियों के लिए राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए मई का महीना धन के मामले में लकी साबित होगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। संपत्ति की खरीदारी से भी अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। इस राशि के कुछ लोग पैसे कमाने के नए रास्ते भी खोज सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। दीर्घकालिक निवेश की योजना सफल होगी और करियर में वांछित परिणाम और सफलता मिलेगी। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए सबस बेहद शुभ है। प्रोफेशनल तौर पर आपके लिए ये महीना शानदार रहेगा। पेशेवर लोग असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए भी मई का महीना शानदार रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस वालों को बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यों में अच्छी प्रगति कर पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग हैं। अगर नौकरी की तलाश में हैं तो इस महीने आपको बढ़िया नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कई माध्यमों में धन की प्राप्ति के योग हैं। अपना काम शुरू करने की भी योजना बन सकती है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा के 2 शुभ योग बदलेंगे इन 4 राशियों का नसीब, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

Numerology: दिल के सबसे अमीर होते हैं इस मूलांक के लोग, दूसरों की मदद के लिए खाली कर देते हैं अपनी तिजोरी!