1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा के 2 शुभ योग बदलेंगे इन 4 राशियों का नसीब, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा के 2 शुभ योग बदलेंगे इन 4 राशियों का नसीब, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 01, 2026 07:49 am IST,  Updated : May 01, 2026 07:50 am IST

Buddha Purnima: आज 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन कई दुर्लभ और शुभ योगों का संयोग बन रहा है। जानिए ये योग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं।

buddha purnima- India TV Hindi
बुद्ध पूर्णिमा के 2 शुभ योग बदलेंगे इन 4 राशियों का नसीब Image Source : CANVA

Buddha Purnima: इस बार की बुद्ध पूर्णिमा काफी खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग और बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष अनुसार ये योग 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी प्राप्त होने के भी संकेत मिल रहे हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुद्ध पूर्णिमा किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। बुधादित्य योग आपके करियर में चार चांद लगा देगा और आपको बिजनेस में बंपर लाभ दिलाएगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए भी ये शुभ संयोग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा। निवेश से खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo)

सूर्य राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। यदि आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय शुभ है। विदेश से नौकरी के ऑफर आएंगे। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के भी अच्छे दिन बुद्ध पूर्णिमा से शुरू हो जाएंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अटके धन की प्राप्ति होने की उम्मीद है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

बुद्ध पूर्णिमा पर क्या करें?

  • बुद्ध पूर्णिमा पर सफेद वस्तुओं का दान बेहद शुभ माना जाता है।
  • इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
  • शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: दिल के सबसे अमीर होते हैं इस मूलांक के लोग, दूसरों की मदद के लिए खाली कर देते हैं अपनी तिजोरी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।