1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Margi: बुध 7 अप्रैल से चलेंगे मार्गी चाल, इन 3 राशियों की होगी बंपर कमाई

Budh Margi: बुध 7 अप्रैल से चलेंगे मार्गी चाल, इन 3 राशियों की होगी बंपर कमाई

Budh Margi: बुध ग्रह 7 अप्रैल को मीन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। बुध के मार्गी होने से किन राशियों को जीवन में सुखद बदलाव आएंगे, आइए जानते हैं।

Budh Margi - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL बुध मार्गी

Budh Margi: बुध ज्योतिष शास्त्र में शिल्प, वाणिज्य और विद्या के कारक ग्रह माने जाते हैं। बुध का सीधा प्रभाव बौद्धिक कार्यों पर पड़ता है। बुध की अच्छी स्थिति व्यक्ति को तार्किक बनाती है। यही बुध ग्रह 7 अप्रैल से मीन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। बुध के मार्गी होने से 6 मई तक कुछ राशि को बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में इन राशियों को मुनाफा आएगा। आइए जानते हैं बुध मार्गी के बाद क्या कुछ होगा इन राशियों के जीवन में।  

वृषभ राशि

बुध ग्रह आपके एकादश भाव में मार्गी गति करेंगे। बुध के इस गोचर से आपकी कई ख्वाहिशें पूरी हो सकती हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और जीवन में खुशियां आएंगी। अगर मीडिया या टेक्निकल ही क्षेत्र से जुड़े हैं तो जल्द ही नई संभावनाएं बनने की उम्मीद है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं लेकिन योग-ध्यान और व्यायाम करने से स्थिति सुधरेगी। 

कन्या राशि

आपके सप्तम भाव में बुध ग्रह का मार्गी होगा। इस भाव में बुध के मार्गी होने से वैवाहिक जीवन में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। अगर विवाह योग्य हैं तो अच्छा रिश्ता आपको मिल सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। हालांकि फिजूलखर्ची करने से आपको बचना होगा। आपकी तार्किक क्षमता में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आप लाभ पाएंगे। कहीं निवेश किया था तो इस दौरान बंपर कमाई आप कर सकते हैं। उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा खिलाएं। 

वृश्चिक राशि

बुध ग्रह आपके पंचम स्थान में मार्गी गति करेंगे। इस भाव में बुध के होने से शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां आपको प्राप्त हो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आप सफल होंगे। कुछ जातकों को सरकारी नौकरी मिल सकती है। कमाई के नए स्रोत पाकर आपकी बंपर कमाई हो सकती है। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा नई भाषा इस राशि के कुछ लोग पा सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में भी निखार आएगा। अपनी बातों से प्रेम जीवन में आए मतभेदों को दूर कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri: कन्या पूजन के लिए चैत्र नवरात्रि में केवल इतनी देर है शुभ मुहूर्त, इस समय पूजा करने से बरसेगी माता की कृपा

देवी का यह मंदिर है चुंबकीय शक्ति का केंद्र, विवेकानंद ने भी किया था यहां ध्यान, इस स्थान पर मिलती है मन को शांति