1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 11 April: बुध का मीन में गोचर 2 राशियों के लिए साबित होगा गेमचेंजर, करियर में जबरदस्त बदलाव और आमदनी में वृद्धि के योग

Budh Gochar 11 April: बुध का मीन में गोचर 2 राशियों के लिए साबित होगा गेमचेंजर, करियर में जबरदस्त बदलाव और आमदनी में वृद्धि के योग

Budh Gochar 11 April: बुध ग्रह 11 अप्रैल से मीन राशि में संचार करेंगे और 20 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। बुध का यह गोचर 2 राशियों के करियर के लिए अच्छा साबित हो सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Mercury Transit 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बुध गोचर

Budh Gochar 11 April 2026: बुध ग्रह 11 अप्रैल से गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में संचार करेंगे। 30 अप्रैल तक बुध इसी राशि में विराजमान रहेंगे। बुध की मीन राशि में स्थिति के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन राशियों के करियर में बेहद अच्छे बदलाव आ सकते हैं साथ ही धन-धान्य के लिहाज से भी बुध का यह गोचर अच्छा रहेगा। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि

बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में होगा। यह भाव कर्म का भाव कहा जाता है। इस भाव में कारोबार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध का होना आपको करियर में सफलता दिला सकता है। जबरदस्त धन लाभ के भी इस दौरान योग बनेंगे। ऑफिस के सभी अटके कार्यों को आप इस दौरान पूरा कर सकते हैं। कुछ लोगों को विदेशी कंपनियों से जॉब का ऑफर मिलने के भी योग हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध भी सुधरेंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। बुध के गोचर के दौरान कोई बड़ी खुशखबरी भी इस राशि के जातकों को प्राप्त हो सकती है।   

वृश्चिक राशि 

बुध के इस गोचर के चलते आपका पंचम भाव सक्रिय होगा इसके चलते आप अपनी भावनाओं को अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसके चलते करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं। अचानक से कुछ लोगों को पदोन्नति या आमदनी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कारोबारियों की योजनाएं इस दौरान सफल होंगे। सामाजिक स्तर पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। माता-पिता के साथ आपके संबंध बहुत बेहतर होंगे। विद्यार्थियों को भी बड़ी उपलब्धियां मिलने के योग हैं। आपकी सेहत में भी अनुकूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Chandra Gochar 2026: शत्रु ग्रह शनि की राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के जीवन में होने वाली है भारी उठा पटक, दिन में दिखेंगे तारे

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें दान, वर्षभर होगी धन-धान्य की प्राप्ति