1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2025: बुध 3 अक्टूबर को तुला राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को करियर और शिक्षा क्षेत्र में मिलेगी जबरदस्त सफलता

Budh Gochar 2025: बुध 3 अक्टूबर को तुला राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को करियर और शिक्षा क्षेत्र में मिलेगी जबरदस्त सफलता

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह 3 अक्टूबर को अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध के इस गोचर से किन राशियों को करियर और शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिल सकती है, आइए जानते हैं।

Budh Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध गोचर 2025

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह 3 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध का यह गोचर 3 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर होगा। बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध का प्रेम और रचनात्मकता के ग्रह शुक्र के घर में जाना कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इन राशियों को करियर, शिक्षा क्षेत्र के साथ ही पारिवारिक और प्रेम संबंधों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

बुध का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। इस भाव को विद्या और प्रेम का कारक घर माना जाता है। यहां विराजमान बुध शिक्षा क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएंगे। इस राशि के कुछ लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। धन-धान्य की स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। लव पार्टनर के साथ इस राशि के जातक अच्छा समय बिता सकते हैं। 

कर्क राशि 

बुध का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। यहां विराजमान बुध आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे। इस दौरान आप सामाजिक स्तर पर अपनी बातों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। करियर क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। कुछ लोग वाहन या भूमि-भवन खरीद सकते हैं। 

कन्या राशि 

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। यह भाव धन और कुटुंब का माना जाता है। इस भाव में बुध का गोचर आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। पैतृक कारोबार करने वालों को इस दौरान अच्छी डील मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी आप पा सकते हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के नवम भाव में बुध का गोचर होगा। यह भाव भाग्य और उच्च शिक्षा का माना जाता है। बुध के यहां होने से आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे करियर क्षेत्र में उन्नति पा सकते हैं। इस उच्च शिक्षा अर्जित करने वालों को भी सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेकर आप मानसिक सुख पाएंगे। घर परिवार में भी खुशियां आएंगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

138 दिन बाद शनि होंगे मार्गी, जानिए शनि साढ़े साती और ढैय्या वाली राशियों पर इसका क्या होगा असर

महानवमी पर शिववास-रवि योग का अद्भुत संयोग, देवी सिद्धिदात्री की पूजा से मिलेगा दोगुना पुण्य, पूरी होगी मनोकामना