1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Modern Baby Names: सूर्य देव के इन नामों पर रखें अपने लाडले का नाम, बच्चा बनेगा तेजस्वी, गुणवान और बुद्धिमान

Modern Baby Names: सूर्य देव के इन नामों पर रखें अपने लाडले का नाम, बच्चा बनेगा तेजस्वी, गुणवान और बुद्धिमान

Modern Baby Names: अगर आप अपने बेटे का नाम हिंदू देवता पर रखना चाहते हैं तो सूर्य देव के इन नामों को चुन सकते हैं। ये नाम काफी यूनिक और मॉडर्न है।

बच्चों के लेटेस्ट नाम- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बच्चों के लेटेस्ट नाम

Modern and Unique Baby Boy Names: किसी भी व्यक्ति के जीवन पर उसके नाम का गहरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि नाम का असर बच्चे के स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके आने वाले भविष्य पर भी पड़ता है। यही वजह है कि बच्चों के नाम बहुत ही सोच समझकर रखना चाहिए। बच्चे का नाम सुंदर और अलग होने के साथ ही अर्थपूर्ण होना भी अत्यंत जरूरी होता है। तो अगर आप भी अपने बेटे का कोई ऐसा नाम खोज रहे हैं जो मॉडर्न और यूनिक होने के साथ ही आध्यात्मिक भी हो तो यह खबर आपके लिए ही है। हम आज आपको सूर्य देव के उन नामों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने लाडले को दे सकते हैं। इन नामों को रखने से आपका बेटा सूर्य समान तेजस्वी और गुणवान बनेगा। 

सूर्य देव के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम

सूर्य देव के नाम पर रखा गया नाम आपके बच्चे को न सिर्फ एक आधुनिक पहचान देगा बल्कि उसे जीवनभर ऊर्जावान भी बनाए रखेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , जब बच्चे का नाम सूर्य देव के नाम पर रखा जाता है तो उसमें सूर्य ग्रह जैसी नेतृत्व क्षमता और तेज विकसित होता है। 

  • अर्क- सूर्य देव का दूसरा नाम अर्क भी है। इसका मतलब होता है तेजस्वी। तो आप अपने बेटे का नाम अर्क रख सकते हैं।

  • अहान- इस नाम का मतलब है कि सूर्य की पहली किरण या प्रकाश। अपने बेटे को अहान नाम दे सकते हैं, जिससे आपके बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

  • प्रद्योत- इस नाम का मतलब है कि प्रकाश की किरण। सूर्य देव के इस नाम को रखने से बच्चा बुद्धिमान और तेजवान बनता है।

  • दिवाकर- इस नाम का अर्थ है कि चमक, तेज और ऊर्जा। आप अपने बेटे के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं।

  • आरुष- इस नाम का मतलब है कि सूर्य की पहली किरण। यह नाम तेज, चमक और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

  • आदित- आप अपने बेटे का नाम आदित रख सकते हैं। आदित नाम का मतलब होता है शिखर, सूर्य के स्वामी और प्रथम।

  • रेयांश- इस नाम का अर्थ है सूर्य का अंश। अगर आपके बेटे का नाम 'र' अक्षर से निकला है तो आप उसे रेयांश रख सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सुबह-सुबह जब अचानक रास्ते में दिख जाए सांप, तो इसका क्या मतलब होता है? जानें इसके पीछे के छिपे बड़े संकेत

Bhanu Saptami Surya Chalisa, Stortram Path: भानु सप्तमी पर जरूर करें सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्रम् का पाठ, दूर होगी हर परेशानी