1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नाग पंचमी पर तुला में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों को भाग्य का मिल सकता है साथ, आर्थिक उन्नति के भी योग

नाग पंचमी पर तुला में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों को भाग्य का मिल सकता है साथ, आर्थिक उन्नति के भी योग

चंद्रमा नाग पंचमी के दिन यानि 17 अगस्त को तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा के इस गोचर से किन राशियों को जीवन में सुखद परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

Chandra Gochar- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC चंद्र गोचर

नाग पंचमी 17 अगस्त 2026 के पावन दिन पर चंद्र ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर शाम 4 बजकर 20 मिनट पर होगा। इस गोचर के चलते तुला राशि वालों के साथ ही कर्क और धनु को भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इन राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है और आर्थिक उन्नति के अवसर भी इन्हें प्राप्त हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कर्क, तुला और धनु पर चंद्रमा के तुला राशि में गोचर का प्रभाव। 

कर्क राशि 

कर्क राशि जातकों को चंद्रमा के गोचर के चलते पारिवारिक जीवन में खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने का विचार बनाए बैठे थे उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। आपके चतुर्थ भाव में चंद्रमा होंगे इसलिए भूमि-भवन या वाहन का सुख भी आपको प्राप्त हो सकता है। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे वो भाग्य के सहारे पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण समय बिताने का भी आपको मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी यह गोचर आपके लिए सुखद रह सकता है। 

तुला राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा इसलिए मानसिक रूप से अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के लोग वैवाहिक संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सुखद पल आप बिता सकते हैं। कुछ लोगों को किस्मत के सहारे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आपके पहले भाव में चंद्रमा के होने से आपकी रचनात्मक क्षमता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 

धनु राशि 

इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग चंद्रमा के गोचर के बाद मिल सकता है। आपके एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जोकि लाभ का भाव कहा जाता है। इस गोचर के चलते आपको निवेश किए गए धन से आशातीत लाभ मिलने के योग हैं। कुछ लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे थे उनका सपना भी साकार हो सकता है। विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

नाग पंचमी के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें