1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nails Shape Secrets: नाखूनों की बनावट खोल देती है बड़े से बड़ा राज, नाखूनों के रूप-रंग से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

Nails Shape Secrets: नाखूनों की बनावट खोल देती है बड़े से बड़ा राज, नाखूनों के रूप-रंग से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

Nails Shape Secrets: नाखून सिर्फ बाहरी सुंदरता नहीं हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये व्यक्ति की स्वभाव, स्वास्थ्य और जीवन के उतार-चढ़ाव को भी दर्शाते हैं। हर प्रकार के नाखून अलग-अलग संकेत देते हैं, जो जीवन के कई पहलुओं से जुड़े होते हैं। नाखूनों के रूप-रंग से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

नाखूनों से जानें किसी का व्यक्तित्व- India TV Hindi
Image Source : PEXELS Nails Shape Secrets

Nails Shape Secrets: हमारे हाथों के नाखून सिर्फ शरीर का हिस्सा नहीं होते, ये हमारे स्वभाव और भविष्य के संकेत भी देते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखूनों की बनावट, रंग और आकार व्यक्ति के व्यक्तित्व, सेहत और किस्मत से जुड़े कई गहरे राज खोलते हैं। किसी के नाखून लंबे और चमकदार होते हैं तो किसी के छोटे या खुरदुरे, और हर प्रकार अपने आप में अलग संकेत देता है। यही वजह है कि नाखूनों को देखकर व्यक्ति के बारे में काफी कुछ समझा जा सकता है।

नाखून क्यों होते हैं खास

सामुद्रिक शास्त्र में नाखूनों को व्यक्ति की आंतरिक स्थिति का दर्पण माना गया है। ये न केवल सेहत का संकेत देते हैं बल्कि यह भी बताते हैं कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है और वह जीवन में कैसे निर्णय लेता है। नाखूनों की बनावट देखकर कई बार भविष्य से जुड़े संकेत भी मिलते हैं।

लंबे और छोटे नाखून का मतलब

जिन लोगों के नाखून लंबे और चमकदार होते हैं, वे कल्पनाशील और क्रिएटिव होते हैं। ऐसे लोग कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन भावनात्मक रूप से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। वहीं, छोटे नाखून वाले लोग तेज निर्णय लेने वाले होते हैं, लेकिन उनका स्वभाव जिद्दी और कभी-कभी गुस्सैल भी हो सकता है।

नाखूनों का रंग क्या बताता है

पीले नाखून अक्सर सेहत में कमजोरी और मानसिक तनाव का संकेत माने जाते हैं। सफेद नाखून वाले लोग मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं। गुलाबी नाखून सरल, शांत और उदार स्वभाव को दर्शाते हैं। वहीं, सांवले या गहरे रंग के नाखून वाले लोग छोटी-छोटी बातों पर जल्दी चिढ़ सकते हैं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।

नाखूनों की बनावट से स्वभाव

चौड़े और सपाट नाखून वाले लोग बहुत जिम्मेदार और मेहनती होते हैं। वे जमीन से जुड़े रहते हैं और हर काम ईमानदारी से करते हैं। चंद्राकार नाखून वाले लोग दयालु, मददगार और शांत स्वभाव के होते हैं। वहीं, टेढ़े-मेढ़े नाखून आर्थिक अस्थिरता और जीवन में संघर्ष का संकेत माने जाते हैं।

नाखूनों पर निशान और संकेत

अगर नाखूनों पर धब्बे या अनियमित निशान हों तो यह जीवन में संघर्ष और अस्थिरता की ओर इशारा कर सकते हैं। अंगूठे पर काला धब्बा होने पर व्यक्ति भावनात्मक रूप से किसी के प्रति अत्यधिक आकर्षित हो सकता है और कई बार सोच-समझकर निर्णय नहीं ले पाता।

ये अजीब आदतें क्या देती हैं संकेत

जिन लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है, वे अक्सर मानसिक तनाव में रहते हैं और छोटी-छोटी बातों पर जल्दी परेशान हो जाते हैं। ऐसे लोग ज्यादा सोचते हैं और कई बार खुद ही चिंता बढ़ा लेते हैं।

भाग्य और सफलता के संकेत

चिकने, चमकदार और हल्की लालिमा लिए नाखून बहुत शुभ माने जाते हैं। ऐसे लोग जीवन में भाग्यशाली होते हैं और हर क्षेत्र में सफलता पाने की क्षमता रखते हैं। उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, बिजनेस में छूएंगी सफलता की नई ऊंचाइयां, पढ़िए साप्ताहिक बिजनेस राशिफल 

कुंडली के 11वें भाव से पता चलता है किस बिजनेस में होंगे सफल, इस आसान तरीके से कर लें पता