1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 'A' नाम वाले लोगों में होती है यह खास बात! कोई भी हो जाता है दीवाना, जानें इनकी लव लाइफ के छिपे राज

'A' नाम वाले लोगों में होती है यह खास बात! कोई भी हो जाता है दीवाना, जानें इनकी लव लाइफ के छिपे राज

क्या आपका या आपके पार्टनर का नाम A अक्षर से शुरू होता है तो जानिए कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ?

A name love live- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV A नाम वालों की लव लाइफ कैसी होती है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है वे लोग मेष राशि के अंतर्गत आते हैं। इस नाम वाले लोग आत्मविश्वासी और ऊर्जावान होते हैं। चाहे पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल, A नाम वाले लोग अक्सर लीडर की भूमिका निभाते हैं। ये स्वतंत्र सोच के होते हैं और जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी लव लाइफ की बात करें तो ये प्यार के मामले में थोड़ा अलग होते हैं। इन पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसी होती है इनकी लव लाइफ और ये कैसे चुनते हैं अपना लव पार्टनर।

A नाम वालों की लव लाइफ के सीक्रेट

  • A नाम वाले लोग दिल के बहुत साफ होते हैं और जब किसी पर दिल हार बैठते हैं तो उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इनकी लव स्टोरी बाकी लोगों से थोड़ी अलग होती है।
  • इस अक्षर के नाम वाले लोग टाइमपास वाले रिश्तों में यकीन नहीं रखते। इन्हें एक ऐसे साथी की तलाश रहती है जो इनका साथ जिंदगीभर निभाए।
  • ये लोग ज्यादा रोमांटिक भले ही न हों, लेकिन अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।
  • A नाम वाले लोग ऐसा प्यार चाहते हैं जहां बातें कम हों लेकिन भावनाएं गहरी हों क्योंकि इन्हें प्यार में दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
  • ये लोग प्यार के मामले में खुद भी ईमानदार होते हैं और अपने पार्टनर से भी ईमानदारी की उम्मीद करते हैं। अगर प्यार में एक बार भी इन्हें झूठ या धोखे की झलक मिल जाए, तो ये तुरंत रिश्ता तोड़ देते हैं।

A नाम वाले ऐसे चुनते हैं अपना पार्टनर

  • A नाम वाले अपना पार्टनर खुद चुनना पसंद करते हैं।
  • इन्हें एक समझदार पार्टनर की तलाश रहती है।
  • ये लोग बाहरी सुंदरता से ज्यादा आंतरिक सुंदरता को महत्व देते हैं। 
  • इन्हें ऐसा व्यक्ति पसंद आता है जो बिना कहे इनकी भावनाओं को समझ जाए।
  • इन्हें शांत और साफ दिल साथी की तलाश रहती है।
  • ये स्वतंत्र सोच वाले व्यक्ति की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं।
  • इन्हें अक्सर ऐसा साथी पसंद आता है जो इनके परिवार को साथ लेकर चले और अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

2027 में शनि का महागोचर, इस एक राशि से हटेगी साढ़े साती, शुरू होगा गोल्डन टाइम