1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 2027 में शनि का महागोचर, इस एक राशि से हटेगी साढ़े साती, शुरू होगा गोल्डन टाइम

2027 में शनि का महागोचर, इस एक राशि से हटेगी साढ़े साती, शुरू होगा गोल्डन टाइम

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 18, 2026 11:56 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 12:02 pm IST

2027 में शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार शनि के राशि परिवर्तन करते ही एक राशि पर से साढ़े साती हट जाएगी। जिससे इस राशि वालों का गोल्डन समय शुरू हो जाएगा।

shani gochar- India TV Hindi
शनि का गोचर 2027 Image Source : INDIA TV

कर्मफलदाता शनि देव हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। इस समय यह ग्रह मीन राशि में विराजमान है और 3 जून 2027 को यह मेष राशि में प्रवेश कर जायेगा। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही एक राशि पर से शनि साढ़े साती खत्म हो जाएगी। तो वहीं एक राशि ऐसी भी है जिस पर इसका पहला चरण शुरू हो जाएगा। ज्योतिष अनुसार जब किसी राशि पर से शनि साढ़े साती हटती है तो उस राशि के लोगों की मौज आ जाती है। जो भी काम लंबे समय से अटके हुए होते हैं वो धीरे-धीरे बनने शुरू हो जाते हैं। बता दें इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती चल रही है।

2027 में किस राशि से हटेगी साढ़े साती?

साल 2027 में कुंभ राशि वालों पर से साढ़े साती हट जाएगी। 3 जून 2027 को इस राशि के लोग शनि की साढ़े साती से मुक्ति पा लेंगे। पिछले साढ़े सात सालों से आपके जीवन में जो भी परशानियां चल रही थीं वो धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।

शनि साढ़े साती हटते ही कुंभ वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

  • शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलते ही कुंभ वालों का गोल्डम समय शुरू हो जाएगा। 
  • करियर में बंपर उछाल आएगा। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति, मनचाही नौकरी या सैलरी में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे उन्हें सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और रुका हुआ पैसा वापस मिलने लगेगा।
  • आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
  • आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
  • परिवार में चल रहे क्लेश समाप्त होने लगेंगे।

इस राशि पर शुरू होगी साढ़े साती

जहां एक तरफ कुंभ राशि वाले साढ़े साती से मुक्ति पाएंगे, वहीं दूसरी तरफ वृषभ वालों पर साढ़े साती की शुरुआत हो जाएगी। इसके अलावा मेष वालों पर इसका दूसरा चरण और मीन वालों पर आखिरी चरण शुरू होगा।

साढ़े साती के दौरान क्या बरतें सावधानी

  • साढ़े साती के दौरान कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।
  • झूठ न बोलें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
  • किसी का अपमान न करें और न ही किसी को धोखा दें।
  • कमजोर लोगों को भूलकर भी परेशान न करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

मूलांक 4 की लड़कियों पर रहती है राहु की खास कृपा, शादी के बाद रातों-रात बदलती है पति की किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।