1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Navpancham Yog: फरवरी के पहले हफ्ते में बुध और गुरु के बीच बनेगा नवपंचम योग, इन 3 राशियों को नौकरी और कारोबार में मिलेगा जबरदस्त लाभ

Navpancham Yog: फरवरी के पहले हफ्ते में बुध और गुरु के बीच बनेगा नवपंचम योग, इन 3 राशियों को नौकरी और कारोबार में मिलेगा जबरदस्त लाभ

Navpancham Yog: फरवरी के महीने में शुभ ग्रहों गुरु और बुध के बीच नवपंचम योग बनेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Navpancham Yog- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नवपंचम योग

Navpancham Yog: फरवरी के महीने में 3 तारीख को बुध का गोचर कुंभ राशि में होगा वहीं इस दौरान गुरु ग्रह मिथुन राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में बुध और गुरु के बीच नवपंचम योग बनेगा। इस योग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है और जब ये दो शुभ ग्रहों के बीच बनता है तो इसकी शुभता और भी बढ़ जाती है। इस योग के बनने से राशिचक्र की 3 राशियों को करियर के साथ ही जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

गुरु-बुध का नवपंचम योग मिथुन राशि के जातकों के करियर में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। अगर आप विदेशी कंपनियों में काम करते हैं तो आपको पदोन्नति मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में भी इस दौरान वृद्धि होगी। किसी अनजान व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे और उसी के अनुसार आप काम करेंगे। 

कुंभ राशि 

आपके जीवन की परेशानियों का अंत गुरु-बुध के नवपंचम योग के बनने से हो सकता है। कारोबार में जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिन कार्यों को करने में अक्सर आप कठिनाइयां महसूस करते हैं उन्हें भी इस दौरान आसानी से पूरा कर सकते हैं। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिलेगा। 

मीन राशि 

आपके लिए नवपंचम योग का बनना सुखद साबित हो सकता है। आप करियर के क्षेत्र में प्रगति करेंगे, कुछ लोग इस दौरान जॉब स्विच कर सकते हैं। आप अपने साथ ही अपने भाई-बहनों के भी सहयोगी बनकर सामने आएंगे और नौकरी या कारोबार में उनकी मदद करेंगे। विदेशों से जुड़ा कारोबार करने वालों को जबरदस्त लाभ इस दौरान मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

CM योगी ने जिस 'कालनेमी' का किया जिक्र, वो कौन था, क्या है उसकी कहानी, जानें

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य के साथ ही रहेंगे कई शुभ योग, इस मुहूर्त में पूजा करने से प्राप्त होगा पुण्य फल