A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nirjala Ekadashi Daan: निर्जला एकादशी पर कर लें इन 5 चीजों का महादान, पितृ दोष और कंगाली से मिलेगी मुक्ति

Nirjala Ekadashi Daan: निर्जला एकादशी पर कर लें इन 5 चीजों का महादान, पितृ दोष और कंगाली से मिलेगी मुक्ति

Nirjala Ekadashi Daan: निर्जला एकादशी का पावन पर्व इस साल 25 जून 2026 को मनाया जाएगा। शास्त्रों अनुसार इस दिन पानी के घड़े समेत 5 चीजों का दान करना अत्यंत पुण्य दायी माना जाता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं।

nirjala ekadashi daan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV निर्जला एकादशी दान

Nirjala Ekadashi Daan: निर्जला एकादशी साल की सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है। पंचांग अनुसार ये एकादशी ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ती है। कहते हैं इस एकादशी का व्रत रखने से साल में आने वाले सभी एकादशी व्रत का पुण्यफल मिल जाता है। पौराणिक कथाओं अनुसार पांडव पुत्र भीम ने भी इस व्रत को किया था क्योंकि उनके लिए सभी एकादशी का व्रत रख पाना संभव नहीं हो पा रहा था। भीम के कारण ही इस एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस एकादशी पर दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर आप आर्थिक तंगी या पितृ दोष से परेशान हैं तो निर्जला एकादशी पर 5 चीजों का दान अवश्य करें। कहते हैं इन चीजों के दान से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ये दान आपकी सोई हुई किस्मत जगा सकते हैं।

निर्जला एकादशी के 5 महादान

1. पानी से भरा मिट्टी का घड़ा 

निर्जला एकादशी पर पानी से भरे मिट्टी के घड़े का दान सबसे फलदायी माना जाता है। कहते हैं इस दान से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और श्रीहरि विष्णु भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस दान को करने के लिए एक नया मिट्टी का घड़ा लें। सबसे पहले उसे साफ कर लें और फिर उसमें ठंडा जल भरें। इसके बाद इसे किसी ब्राह्मण या राहगीर को दान कर दें। इस उपाय से पितृ दोष से भी राहत मिलेगी और कंगाली भी दूर हो जाएगी।

2. फलों का दान

निर्जला एकादशी पर रसदार फलों जैसे खरबूजा, तरबूज इत्यादि का दान भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दान से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस दिन फलों के दान से जीवन में चल रही पैसों की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है।

3. वस्त्रों और जूते-चप्पलों का दान

निर्जला एकादशी भीषण गर्मी में आती है। ऐसे में इस दिन जरूरतमंदों को पैरों की सुरक्षा के लिए चप्पल और धूप से बचने के लिए सूती वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दान से ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

4. चने के सत्तू और गुड़ का दान

निर्जला एकादशी पर सत्तू और गुड़ का दान भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दान से  मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

5. हाथ का पंखा

बांस के हाथ पंखे का दान भी निर्जला एकादशी पर विशेष महत्व रखता है। कहते हैं इस दान से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति आती है। 

दान देते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान

निर्जला एकादशी पर दान देते समय दक्षिणा भी जरूर रखें। कहते हैं बिना दक्षिणा के किया गया दान अधूरा रह जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Pancharatra Vrat 2026: 11 जून से शुरू हो रहा दरिद्रता नाशक पंचरात्र व्रत, कुबेर को इसी से मिला था 'धनपति' का पद, जानें इसके नियम