1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अंकज्योतिष: दिव्य दृष्टि लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही हो जाता है आभास

अंकज्योतिष: दिव्य दृष्टि लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही हो जाता है आभास

अंकज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताया गया है जिससे जुड़े लोगों के अंदर भविष्य जानने की शक्ति छिपी होती है। दरअसल इनकी इंट्यूशन पावर काफी कमाल की होती है और इसी कारण से ये लोग फ्यूचर में होने वाली घटनाओं को पहले ही जान लेते हैं।

numerology- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अंकज्योतिष: दिव्य दृष्टि लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग

अंकज्योतिष की दुनिया में हर मूलांक की अपनी अलग और खास विशेषताएं होती हैं। किसी मूलांक के लोग बेहद तेज दिमाग के होते हैं, तो किसी के काफी क्रिएटिव होते हैं। लेकिन आज हम जिस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उससे जुड़े लोग भविष्य जानने वाले होते हैं। कहते हैं इन लोगों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहली ही आभास हो जाता है। जब भी कुछ बुरा होने वाला होता है तो ये पहले ही सतर्क हो जाते हैं। इसी कारण से इस मूलांक के लोगों को बेहद रहस्यमयी माना जाता है। इनकी छठी इंद्री यानी सिक्सथ सेंस पावर सबसे तेज होती है। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।

इस मूलांक वालों की छठी इंद्री होती है सबसे तेज

अंकज्योतिष में मूलांक 7 वालों की छठी इंद्री सबसे तेज मानी जाती है। बता दें महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इन लोगों में जन्म से ही एक ऐसी पावर छिपी होती है जिसके कारण ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही जान लेते हैं। अपनी इसी खूबी के चलते ये लोग ज्योतिष की दुनिया में काफी सफल होते हैं। इन लोगों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये अपने तेज अंतर्ज्ञान से भविष्य भांप लेते हैं। 

केतु के कारण मिलती है यह दिव्य दृष्टि

इस मूलांक के स्वामी ग्रह 'केतु' हैं, जिन्हें ज्योतिष में मोक्ष, अध्यात्म और अंतर्ज्ञान का कारक माना गया है। यही वजह है कि मूलांक 7 के लोगों के अंदर जन्म से ही ऐसी शक्तियां होती हैं जो इन्हें आम लोगों से बिल्कुल अलग बनाती हैं। केतु के प्रभाव के कारण ही ये लोग अत्याधिक धार्मिक स्वभाव के, दूरदर्शी और भविष्यवक्ता होते हैं। मूलांक 7 वालों की इंट्यूशन पावर इतनी तेज होती है कि इनके साथ या इनसे जुड़े लोगों के साथ भविष्य में क्या होने वाला है, इसका आभास इन्हें पहले ही हो जाता है। कई बार इन्हें सपनों या अचानक आए विचारों के जरिए होने वाली घटनाओं के संकेत मिल जाते हैं। 

माइंड रीडर होते हैं इस मूलांक के लोग

मूलांक 7 के लोगों की एक खासियत ये भी है कि ये झूठ और फरेब को तुरंत पहचान लेते हैं। ये लोगों का मन और दिमाग पढ़ने में माहिर होते हैं। सामने वाले के दिमाग में कब क्या चल रहा है इसका इन्हें सही अंदाजा हो जाता है। जिस कारण से इन्हें कोई मूर्ख नहीं बना सकता। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि के मार्गी होते ही इन 4 राशियों के दिन होंगे अच्छे, तरक्की के साथ छप्परफाड़ धन लाभ के संकेत