1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: बजरंगबली के प्रिय मूलांक वाले कभी नहीं हारते बाजी, जीवन की हर चुनौती को धूल चटाकर पाते हैं अपार सफलता

Numerology: बजरंगबली के प्रिय मूलांक वाले कभी नहीं हारते बाजी, जीवन की हर चुनौती को धूल चटाकर पाते हैं अपार सफलता

अंकज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है जिस मूलांक के लोगों पर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है। क्या आप जानते हैं ये कौन सा मूलांक है?

hanuman ji- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हनुमान जी का प्रिय मूलांक

Numerology: मूलांक 9 वालों पर भगवान हनुमान की खास कृपा मानी जाती है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी मंगल हैं तो ईष्ट देव भगवान हनुमान हैं। मूलांक 9 के जातक ऊर्जावान, शक्तिशाली और मेहनती होते हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों से बिल्कुल भी नहीं घबराते। कभी हार नहीं मानना इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। चलिए जानते हैं मूलांक 9 के बारे में ओर भी दिलचस्प बातें।

निडर और साहसी होते हैं

मूलांक 9 वाले लोग स्वभाव से निडर और साहसी होते हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका डटकर सामना करते हैं। इनका यही गुण इन्हें बाजीगर बनाता है। चाहे लाइफ में कैसी ही परिस्थिति क्यों न आ जाए ये कभी हार नहीं मानते हैं।

मदद के लिए रहते हैं तैयार

मूलांक 9 वालों से किसी का दुख देखा नहीं जाता, इसलिए जब इनसें कोई मदद मांगता है तो ये तुरंत तैयार हो जाते हैं। समाज सेवा और परोपकार इनके रग-रग में बसा होता है। इससे इन्हें समाज में अलग पहचान भी मिलती है।

लीडरशिप क्वालिटी

इस मूलांक के जातकों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये हर जगह एक लीडर की भूमिका निभाते हैं। अनुशासन और स्पष्टवादिता इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान होती है।

कभी हार न मानना

मूलांक 9 वालों के जीवन में चाहे कितना ही संघर्ष क्यों न हो, लेकिन ये कभी हार नहीं मानते हैं। ये असफलताओं को सीख की तरह लेते हैं और आगे ओर भी बेहतर करते हैं। इनकी इच्छाशक्ति काफी मजबूत होती है। 

मजबूत आर्थिक स्थिति

मूलांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है क्योंकि ये जमीन-जायदाद के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। इस कारण से इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। पुलिस, राजनीति, सेना, खेल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में ये लोग झंडे गाड़ते हैं।

मूलांक 9 वालों के लिए उपाय

मूलांक 9 वालों को हर मंगलवार भगवान हनुमान की उपासना जरूर करनी चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सदैव खुशियां बनी रहेंगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जब 56 भोग खाकर भी शांत नहीं हुई हनुमान जी की भूख, फिर माता सीता के एक पत्ते ने किया चमत्कार, पढ़ें ये अद्भुत कथा