1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जब 56 भोग खाकर भी शांत नहीं हुई हनुमान जी की भूख, फिर माता सीता के एक पत्ते ने किया चमत्कार, पढ़ें ये अद्भुत कथा

जब 56 भोग खाकर भी शांत नहीं हुई हनुमान जी की भूख, फिर माता सीता के एक पत्ते ने किया चमत्कार, पढ़ें ये अद्भुत कथा

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Apr 01, 2026 11:26 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 11:26 am IST

क्या आप जानते हैं कि एक बार हनुमान जी की भूख इतनी बढ़ गई थी कि अयोध्या के सारे भंडार खाली हो गए थे, लेकिन उनका पेट नहीं भरा था। अंत में माता सीता ने उन्हें एक खास पत्ता खाने को दिया जिससे बजरंगबली तृप्त हो गए थे।

hanuman- India TV Hindi
जब 56 भोग खाकर भी शांत नहीं हुई हनुमान जी की भूख! Image Source : INSTAGRAM

ये खास पत्ता तुलसी का था, जिसे भगवान हनुमान की पूजा में जरूर शामिल किया जाता है। कहते हैं इसके बिना बजरंगबली की पूजा पूरी नहीं होती, इसलिए भक्त हनुमान जी को भोग स्वरूप तुलसी जरूर अर्पित करते हैं। कहते हैं जो भी श्रद्धालु हनुमान जी को तुलसी दल चढ़ाता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। चलिए जानते हैं ये पत्ता भगवान हनुमान का प्रिय कैसे बना?

जब 56 भोग भी पड़ गए कम

ये पौराणिक कथा उस समय की है जब भगवान राम अयोध्या वापस लौट आए थे। एक दिन भगवान हनुमान को माता सीता ने सभी के साथ भोजन करने के लिए कहा। माता सीता ने हनुमान जी के लिए अनेक प्रकार के छप्पन भोग और स्वादिष्ट पकवान तैयार किए थे। हनुमान जी भोजन करने बैठे और देखते ही देखते सारा भोजन समाप्त हो गया, लेकिन फिर भी भूख शांत नहीं हुई। माता सीता ने फिर से भोजन बनवाया, लेकिन हनुमान जी उसे भी खा गए और अब भी उनकी भूख शांत नहीं हुई थी। धीरे-धीरे स्थिति यह आ गई कि महल के सारे अन्न भंडार खाली होने लगे। माता सीता चिंतित हो गईं कि हनुमान जी की भूख कैसे शांत की जाए।

तब माता ने किया ये उपाय

तब माता सीता ने राम जी से उनके भक्त हनुमान की भूख शांत करने का उपाय पूछा। उपाय जानने के बाद माता सीता ने एक तुलसी का पत्ता लिया और उस पर राम नाम लिख दिया। जैसे ही हनुमान जी ने ये पत्ता खाया उनकी भूख तुरंत शांत हो गई। तब माता सीता समझ गईं कि ये भूख खाने की नहीं, बल्कि श्रीराम की भक्ति की भूख थी। कहते हैं तभी से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि हनुमानजी को तुलसी अर्पित करने से उनकी शीघ्र ही कृपा प्राप्त हो जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी को क्या-क्या पसंद है, जानें किन चीजों से बजरंगबली होंगे प्रसन्न

Hanuman Jayanti 2026 Date And Time Live: हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, पाएं हनुमान जन्मोत्सव से जुड़ी हर जानकारी यहां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।