1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: अगर इस मूलांक का है आपका दोस्त तो रहें सावधान, राज की बातें नहीं रख पाते छुपाकर

Numerology: अगर इस मूलांक का है आपका दोस्त तो रहें सावधान, राज की बातें नहीं रख पाते छुपाकर

Numerology: इस मूलांक वाले स्वभाव से तो बहुत अच्छे होते हैं लेकिन बातें छुपाकर रखने में थोड़े कमजोर होते हैं। अगर आपका कोई दोस्त भी इस मूलांक का है तो उससे कुछ भी शेयर करते समय सावधान रहें।

numerology- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK इस मूलांक के लोग सीक्रेट नहीं छुपा पाते

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं उस मूलांक के लोग बड़े दिल वाले और ज्ञान से भरपूर होते हैं। लेकिन इनके अंदर एक ऐसी कमी होती है जिसके कारण इन्हें लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल ये किसी के राज को छुपाकर नहीं रख पाते और उसे सब जगह गा देते हैं। इस वजह से इनके कई संबंध खराब हो जाते हैं। ये चाहकर भी पेट में बातें पचाकर नहीं रख पाते हैं। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।

मूलांक 3

यहां हम मूलांक 3 के बारे में बात कर रहे हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोग बेहद बातूनी और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। बातों-बातों में ये कब राज की बातें उजाकर कर दें इस बारे में इन्हें खुद भी नहीं पता होता। ये ऐसा जानकर नहीं करते बल्कि इनसें अनजाने में ये काम हो जाता है।

पेट में नहीं पचा पाते बातें

गुप्त बातें लंबे समय तक संभालकर रखना मूलांक 3 वालों के स्वभाव में नहीं होता। ये अक्सर सोचते हैं कि सामने वाला भरोसेमंद है इसलिए बात बता देते हैं। वैसे ये बहुत पॉजिटिव सोच के होते हैं जिस कारण इनकी संगति लोगों को खूब पसंद आती है। इतना ही नहीं मूलांक 3 वाले लोगों का मार्गदर्शन करने में भी माहिर होते हैं लेकिन बस कमजोरी यही है कि ये बातों को लंबे समय तक छुपाकर नहीं रख पाते। ऐसे में इन लोगों से ऐसे राज शेयर करने से बचें जो आप किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताना चाहते हैं।

मूलांक 3 वालों की खूबियां

  • बेहद पॉजिटिव सोच
  • मोटिवेट करने की क्षमता
  • ज्ञान और सलाह देने में माहिर
  • दोस्ती निभाने वाले
  • दूसरों की मदद करने वाले
  • दयालु और धार्मिक स्वभाव के

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या कब है? जानिए माघ मेले में स्नान की ये सबसे बड़ी तिथि क्यों मानी जाती है

Paush Purnima 2026: क्या पौष पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है? नोट कर लें साल के पहले Chandra Grahan की तारीख