Paush Purnima 2026 Chandra Grahan: धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्र ग्रहण लगना अशुभ होता है क्योंकि इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी हावी हो जाती है। इसी कारण ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने और शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। बता दें चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है। यही वजह है कि जब भी कोई पूर्णिमा आने वाली होती है तो लोगों को ग्रहण को लेकर कन्फ्यूजन होने लगता है। लेकिन यहां आपको ये स्पष्ट कर दें कि चंद्र ग्रहण भले ही पूर्णिमा को लगता हो लेकिन हर पूर्णिमा पर ग्रहण हो ये जरूरी नहीं है। ग्रहण कुछ विशेष परिस्थितियों में ही लगता है। चलिए आपको बताते हैं साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा।
क्या पौष पूर्णिमा 2026 पर चंद्र ग्रहण लग रहा है?
सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि पौष पूर्णिमा के दिन यानी 3 जनवरी 2026 को कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। ऐसे में इस दिन बिना किसी संकोच के पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। पौष पूर्णिमा का दिन स्नान-दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा (Chandra Grahan 2026 Date)
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को छोटी होली वाले दिन लगेगा। इस दिन होलिका दहन रहेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर होगी और समापन 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। भारत में चंद्र ग्रहण शाम 06:26 से 06:46 तक दिखाई देगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में ग्रहण दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण डिटेल
- खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण - नई दिल्ली
- चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ (चन्द्रोदय के साथ) - 06:26 PM
- चन्द्र ग्रहण समाप्त - 06:46 PM
- चन्द्रोदय - 06:26 PM
- स्थानीय ग्रहण की अवधि - 20 मिनट्स
- उपच्छाया से पहला स्पर्श - 02:16 PM
- प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 03:21 PM
- खग्रास प्रारम्भ - 04:35 PM
- परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 05:04 PM
- खग्रास समाप्त - 05:33 PM
- प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 06:46 PM
- उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 07:52 PM
- सूतक प्रारम्भ - 09:39 AM
- सूतक समाप्त - 06:46 PM
यह भी पढ़ें: