1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कलौंजी का पानी वेट लॉस में फायदेमंद है या नहीं? एम्स के डॉक्टर ने बताई पूरी सच्चाई

कलौंजी का पानी वेट लॉस में फायदेमंद है या नहीं? एम्स के डॉक्टर ने बताई पूरी सच्चाई

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 16, 2026 06:30 am IST,  Updated : Feb 16, 2026 06:30 am IST

अक्सर यह माना जाता है कि कलौंजी का पानी वजन घटाने में मददगार होता है। यह मेटाबॉलिज़्म बढ़ाकर, फैट बर्न करने में सहायता करता है। लेकिन इस बारे में डॉक्टर का क्या कहना है चलिए जानते हैं?

कलोंजी का पानी- India TV Hindi
कलोंजी का पानी Image Source : UNSPLASH

‘सुपरफूड्स’ की दुनिया में कलौंजी का नाम अक्सर सामने आता है। यह बीज सेहत से जुड़ी कई परेशानियों में बेहद फायदेमंद है। कभी इस छोटे बीज को इम्यूनिटी बूस्टर बताया जाता है तो कभी डायबिटीज और वजन घटाने का रामबाण इलाज। लेकिन क्या सच में कलौंजी का पानी वज़न कम करने में फायदेमंद होता है? इसी सवाल पर रोशनी डालते हुए AIIMS, Harvard University और Stanford University से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ.सौरभ सेठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर सच्चाई बताई है।

वेट लॉस में फायदेमंद नहीं है कलौंजी:

सोशल मीडिया पर कलौंजी के पानी को अक्सर वेट लॉस फार्मूला के तौर पर मार्केट किया गया है। लेकिन जब डॉ. सेठी से पूछा गया कि क्या कलौंजी 'वज़न घटाने में फायदेमंद हैं, तो उनका जवाब 'नहीं' था। उनके अनुसार, ये बीज मेटाबोलिक और सिस्टमिक फ़ायदे देती है। पोस्ट किए गए वीडियो में, डॉ. सेठी ने कहा यह काला बीज,ब्लड प्रेशर कम करती है, कोलेस्ट्रॉल कम करती हैं। इंसुलिन सेंसिटिविटी और ब्लड शुगर को बेहतर बनाते हैं। इन्फ्लेमेशन और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। अस्थमा और एलर्जी में भी मदद करते हैं लेकिन यह वेट लॉस में कारगर नहीं है।

ज़्यादा सेवन से बचना चाहिए

डॉ. सेठी ने कलौंजी के ज़्यादा इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि इसके बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, लेकिन वे अनलिमिटेड मात्रा में सेफ नहीं हैं। इसका बहुत ज़्यादा डोज़ टॉक्सिक है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि कई लोग दावा करते हैं कि कलौंजी लिवर और किडनी को बचाता है, लेकिन ज़्यादातर सबूत एक्सपेरिमेंटल' हैं, जिससे पता चलता है कि इंसानों पर आधारित क्लिनिकल डेटा अभी भी लैब के नतीजों के बराबर है।

कितनी मात्रा में सुरक्षित है सेवन?

आमतौर पर 1/2 से 1 चम्मच कलौंजी (या इसका तेल) सीमित मात्रा में लेना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लो ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर की दवा लेने वालों को सावधानी रखनी चाहिए।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।