Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AFG vs UAE T20 Match Full Score Card: अफगानिस्तान ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, वर्ल्ड कप में खोला जीत का खाता

AFG vs UAE T20 Match Full Score Card: अफगानिस्तान ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, वर्ल्ड कप में खोला जीत का खाता

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 16, 2026 10:59 am IST, Updated : Feb 16, 2026 02:45 pm IST

AFG vs UAE T20 Match Full Score Card: अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के खिलाफ ग्रुप-डी के मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ जीत का खाता भी खोल लिया है।

AFG vs UAE T20 World Cup 2026 Match- India TV Hindi
Image Source : AP अफगानिस्तान बनाम यूएई, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच।

AFG vs UAE T20 Match Full Score Card: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 16 फरवरी के दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान और यूएई की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ लगातार 2 हार के सिलसिले को भी रोक दिया है। ग्रुप-डी में शामिल दोनों टीमों का अभी तक टूर्नामेंट में बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। इस मैच में अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। यूएई की तरफ से बल्लेबाजी में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का स्कोर बनाया था। यूएई की तरफ से बल्लेबाजी में शोएब खान ने 68 रनों की पारी खेली तो इसके अलावा अलीशान शराफू के बल्ले से 40 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए जबकि मुजीब उर रहमान ने 2 तो वहीं कप्तान राशिद खान ने एक विकेट अपने नाम किया।

टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी देखने को नहीं मिली, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद इब्राहिम जादरान ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और 53 रनों की शानदार पारी खेली। एक समय अफगानिस्तान की टीम ने मैच में 97 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे, यहां से दरविश रसूली और अजमतुल्लाह उमरजई ने 5वें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया। अजमतुल्लाह उमरजई के बल्ले के 21 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी देखने को मिली, तो वहीं रसूली ने 33 रन बनाए। अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में टारगेट को 19.2 ओवर्स में हासिल किया। यूएई की तरफ से गेंदबाजी में जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद अरफान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, ज़ियाउर रहमान शरीफी।

यूएई - आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement