1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. VIDEO: मणिशंकर अय्यर ने ऐसा क्या बोला जो मच गया बवाल? पार्टी नेता ने कहा, 'उनका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं'

VIDEO: मणिशंकर अय्यर ने ऐसा क्या बोला जो मच गया बवाल? पार्टी नेता ने कहा, 'उनका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं'

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 16, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 01:21 pm IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर के बयान से पार्टी के अंदर बवाल मच गया है। अय्यर ने एक कार्यक्रम में विपक्षी सरकार के कामकाज की जमकर की तारीफ की। साथ ही राज्य के सीएम को अगली बार भी चुने जाने की भविष्यवाणी कर दी है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर- India TV Hindi
कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर Image Source : REPORTER INPUT

केरल में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ी शर्मिंदगी हुई है। सीनियर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भविष्यवाणी की कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आने वाले विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे। इस पर पार्टी के नेताओं ने मणिशंकर के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है।

पंचायती राज मॉडल की भी तारीफ की

सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने सत्ताधारी LDF सरकार के पंचायती राज मॉडल की भी तारीफ की है। हालांकि, कांग्रेस ने अय्यर की बातों से खुद को अलग करते हुए कहा कि वे पर्सनल तौर पर कही गई थीं।

अगली बार भी बने रहेंगे मुख्यमंत्री

अय्यर ने विजन 2031 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड डेवलपमेंट नाम के इंटरनेशनल सेमिनार में कहा, 'इसलिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिनके बारे में मुझे यकीन है कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे, मैं केरल को देश का सबसे अच्छा पंचायती राज राज्य बनाने की अपनी अपील दोहराता हूं।' 

भारत में सिर्फ एक ही राज्य, जहां तरक्की हुई

उन्होंने केरल में पंचायती राज सिस्टम में हुई तरक्की की तारीफ करते हुए कहा, 'यह अजीब बात है कि भारत में सिर्फ एक ही राज्य है, जहां महात्मा गांधी के बताए तरीके से तरक्की हुई है। वह है मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का राज।'

कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं

मणिशंकर के इसी बयान पर पार्टी के एक शीर्ष नेता का गुस्सा फूट पड़ा है। पार्टी के शीर्ष नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं रहा है। वह पूरी तरह से अपनी पर्सनल हैसियत से बोलते और लिखते हैं।'

केरल में विपक्षी पार्टी है कांग्रेस

केरल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी जोरों पर है, जहां वाम मोर्चा (LDF) सरकार सत्ता में है। कांग्रेस-संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) मुख्य विपक्ष के रूप में मजबूत चुनौती पेश कर रहा है।

ये भी पढ़ें: 

मां, बहन और भाई छत पर बना रहे थे बम, तभी हो गया धमाका, VIDEO देख सहम जाएगा दिल, 2 की मौत के बाद NIA की जांच शुरू

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत