1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने कभी चखा है कद्दू की पूरी का स्वाद, खाते ही आत्मा होगी तृप्त, नोट करें विधि

क्या आपने कभी चखा है कद्दू की पूरी का स्वाद, खाते ही आत्मा होगी तृप्त, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 15, 2026 11:32 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 11:33 pm IST

Kaddu Ki Poori Recipe: कद्दू की पूरी बनाना बेहद आसान होता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कद्दू की क्रंची पूरी?

कद्दू की पूरी- India TV Hindi
कद्दू की पूरी Image Source : UNSPLASH/ YOUTUBE - @MAMTA KI RASOI

कद्दू की सब्जी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसकी सबजी को लोग खूब चाव से खाते हैं। आपने भी कद्दू की सब्जी खूब खाई होगी लेकिन क्या कभी कद्दू की पूरी खाई है। कद्दू की पूरियां बेहद स्वादिष्ट लगती हैं। खासकर, अगर आप इन्हें श्रीखंड के साथ खाते हैं तो स्वाद ही आ जाता है। चलिए आज हम आपकोकद्दू की पूरी (Kaddu Ki Poori Recipe) की रेसिपी बताते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कद्दू की टेस्टी पूरी?

कद्दू पूरी के लिए सामग्री: Ingredients for Kaddu Puri

250 ग्राम कद्दू, 2 से तीन चम्मच गुड़ का पाउडर , नमक स्वाद अनुसार, 2 से तीन चम्मच सूजी, 2 से तीन चम्मच चावला का आटा और एक कप गेंहू का आटा

कद्दू की पूरी कैसे बनाएं? How to make Kaddu Puri

  • कद्दू की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले ढाई सौ ग्राम कद्दू को छीलें और फिर उसे पानी से धोएं। 

  • अब गैस ऑन कर एक बड़े बतर्न में पानी डालें और कद्दू को टुकड़ों में काटें और पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें। 

  • जब कद्दू उबल जाए तो उसमें 2 से तीन चम्मच गुड़ पाउडर और ज़रा सा नमक डालें और इन्हें मैशर से अच्छी तरह से मैश करें। 

  • जब कद्दू अच्छी तरह से मैश हो जाए तब उसमें 2 चम्मच सूजी, 2 चम्मच चावल का आटा और एक कप गेंहू का आटा डालें और आपस में मिलाएं। 

  • जब ये सभी सामग्री आपस में मिल जाए तब आटे को अच्छी तरह से गूँथ लें। इस बात का ध्यान रखें कि आटा मुलायम हो।

  • जब आटा गूंथकर हो जाए तब आटे में हल्का घी लगाएं और फिर लोई बनकर उसकी पूड़ियाँ बेल लें और इन्हें तेल में तलें। 

  • आपकी कद्दू की पूरियां तैयार हैं। अब इन्हें ठंडे ठंडे श्रीखंड के साथ गरमागरम पुरियों को डुबोकर खाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल