Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan 2026: शनि की राशि में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

Surya Grahan 2026: शनि की राशि में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Naveen Khantwal Published : Feb 16, 2026 12:41 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 12:41 pm IST

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को है। इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर सूर्य ग्रहण का क्या असर पड़ सकता है।

Surya Grahan 2026- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH सूर्य ग्रहण 2026

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को है। यह सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से यह सूर्य ग्रहण शुरू होगा और रात्रि 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव दिख सकता है इसके बारे में आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से। 

मेष राशि

सूर्यग्रहण आपके 11वें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आपकी आमदनी और कामना पूर्ति से है। लिहाजा इस ग्रहण का असर आपकी आमदनी और आपकी इच्छाओं पर होगा। आपको अपनी किसी इच्छा की पूर्ति करने में परेशानी आ सकती है। अतः सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 मूली या 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान दे आएं।

वृष राशि

यह सूर्यग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध आपके करियर, पिता तथा राज्य से है। इस ग्रहण का प्रभाव आपके खुद के और आपके पिता के करियर के ऊपर रहेगा। आपको अपने करियर के डिसीजन लेने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लिहाजा इस ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिये- सफेद या शरबती रंग की टोपी या पगड़ी सिर पर पहनें।

मिथुन राशि 

यह सूर्यग्रहण आपके नवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में नवें स्थान भाग्य से संबंध रखता है। लिहाजा आपके भाग्य पर, आपकी किस्मत पर यह ग्रहण लगेगा। इस दौरान आपकी किस्मत आपका पूरी तरह से साथ नहीं दे पायेगी। तो अपने भाग्य को ग्रहण के प्रभाव से बचाने के लिये- आपको मन्दिर में गुड़ का दान करना चाहिए। 

कर्क राशि

यह सूर्यग्रहण आपके आठवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध आपकी आयु से है। लिहाजा सूर्य का यह ग्रहण आपकी आयु पर लगेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। तो सूर्य के इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि

यह सूर्यग्रहण आपके सातवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से होता है। लिहाजा जीवनसाथी से आपके संबंधों पर सूर्य का यह ग्रहण लगेगा। अतः अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें। सूर्य के इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- भोजन करने से पहले रोटी के एक टुकड़े की अग्नि में आहुति देनी चाहिए।

कन्या राशि

यह सूर्यग्रहण आपके छठे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में छठवें स्थान का संबंध आपके मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से है। इस ग्रहण के प्रभाव से शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, संभलकर रहें और दोस्तों का साथ बनाये रखें। साथ ही इस ग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिये- कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। 

तुला राशि

यह सूर्यग्रहण आपके पांचवे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में पाँचवें स्थान का संबंध विद्या, गुरु, संतान एवं विवेक से है और साथ ही रोमांस आदि विषयों से है। अतः आपकी इन सब स्थितियों पर सूर्यग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- पक्षियों को दाना डालना चाहिए।

वृश्चिक राशि

यह सूर्यग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में चौथे स्थान का संबंध माता, भूमि-भवन और वाहन से है। लिहाजा सूर्य का यह ग्रहण माता के साथ आपके रिश्ते पर और भूमि-भवन और वाहन पर लगेगा। लिहाजा किसी काम में आपको माता से सहयोग पाने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अतः ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए।

धनु राशि

यह सूर्यग्रहण आपके तीसरे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहनों से संबंध रखता है। लिहाजा इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपका अपने भाई-बहनों से रिश्ते पर प्रभाव पड़ेगा। अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए।

मकर राशि

यह सूर्यग्रहण आपके दूसरे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में दूसरे स्थान का सम्बन्ध धन तथा आपके स्वभाव से होता है। अतः यह ग्रहण आपके व्यवहार पर लगेगा। आज किसी से बात करते समय आपको अपनी भाषा का खास ख्याल रखना चाहिए । अपने पैसों को संभाल कर रखना चाहिए। अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये- आपको नारियल, नारियल का तेल या कुछ बादाम मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दान करना चाहिए।

कुम्भ राशि

यह सूर्यग्रहण आपके पहले स्थान यानि लग्न स्थान परलगेगा । जन्मपत्रिका में पहले स्थान स्वयं का स्थान होता है, शरीर का होता है। अतः यह ग्रहण स्वयं आप पर और आपके शरीर पर लगेगा। आज आपके अन्दर ऊर्जा की कमी रहेगी। लिहाजा इस ग्रहण की अशुभ स्थिति से बचने के लिये- आपको सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए। 

मीन राशि

यह सूर्यग्रहण आपके 12वें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, आपके खर्चों से है। लिहाजा आपके शैय्या सुख और आपके खर्चों पर यह ग्रहण लगेगा। आपको शैय्या सुख पाने में मुश्किलें होंगी और आपके खर्चों में बढ़त होगी। लिहाजा इस ग्रहण की अशुभता से बचने के लिये- अपने घर की खिड़की, दरवाज़े खुले रखने चाहिए और घर में उचित मात्रा में रोशनी रखनी चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Budh Nakshatra Gochar: बुध का हुआ गुरु के नक्षत्र में गोचर, शिक्षा और करियर के क्षेत्र में 3 राशियों को मिलेंगे सुखद परिणाम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement