कुंडली में है सूर्य ग्रहण योग तो 17 फरवरी को जरूर करें ये उपाय, सूर्य देव देने लगेंगे शुभ फल
कुंडली में है सूर्य ग्रहण योग तो 17 फरवरी को जरूर करें ये उपाय, सूर्य देव देने लगेंगे शुभ फल
Written By: Naveen Khantwal
Published : Feb 16, 2026 07:09 am IST,
Updated : Feb 16, 2026 07:09 am IST
सूर्य ग्रहण योग कुंडली में तब बनता है जब सूर्य राहु के द्वारा पीड़ित होता है। इस योग के बनने से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। वहीं सूर्य ग्रहण के दिन कुछ उपाय करने से आप ग्रहण योग के प्रभाव को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
Image Source : FREEPIK
सूर्य ग्रहण योग
सूर्य ग्रहण योग कुंडली में तब बनता है जब सूर्य ग्रह मयावी ग्रह राहु के द्वारा पीड़ित होते हैं। राहु अगर कुंडली में सूर्य के साथ एक ही भाव में हों तो सूर्य ग्रहण योग बनता है इसके साथ ही सूर्य पर राहु की दृष्टि होने पर भी सूर्य पीड़ित हो जाते हैं। वहीं सूर्य कुंडली में कहीं भी हों और राहु लग्न भाव यानि पहले भाव में बैठे हों तब भी सूर्य ग्रहण योग बनता है। बुध और शुक्र के एक साथ बैठे हों तो ये दोनों मिलकर सूर्य की तरह फल देने लगते हैं और इन दोनों के साथ भी अगर राहु बैठ जाए तो सूर्य ग्रहण योग बन जाता है। इस योग के बनने से कई प्रतिकूल प्रभाव जीवन में आ सकते हैं वहीं सूर्य ग्रहण के दिन कुछ उपाय करने से ग्रहण दोष से मुक्ति मिल सकती है। आपको बता दें कि साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है, इस दिन आप ग्रहण दोष के उपाय कर सकते हैं।
सूर्य ग्रहण योग के बनने से जीवन पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण योग जिन लोगों की कुंडली में बनता है उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। ऐसे लोग के जीवन में संतुलन बहुत मुश्किल से बनता है।
सूर्य पिता के कारक हैं ऐसे में ग्रहण योग के बनने से पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं और पिता के सुख से वंचित भी रहना पड़ सकता है।
ऐसे लोगों के आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है।
हड्डियों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से ऐसे लोगों को जुझना पड़ सकता है।
ऐसे लोगों को पारिवारिक जीवन में भी कलह का सामना करना पड़ सकता है।
संतान सुख प्राप्ति में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
सरकारी क्षेत्रों में ऐसे लोगों को लाभ प्राप्त नहीं होता है।
सूर्य ग्रहण के दिन करें ये उपाय ग्रहण दोष से मिलेगी मुक्ति
ग्रहण दोष से मुक्ति के लिए सूर्य ग्रहण के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और पीपल की पूजा करें।
सूर्य ग्रहण के दिन गुड़, गेहूं और तांबे का दान आपको अवश्य करना चाहिए ऐसा करने से आपको ग्रहण दोष से मुक्ति मिलती है।
ग्रहण वाले दिन छह नारियल अपने सिर पर वारकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें, यह उपाय ग्रहण दोष के बुरे प्रभावों को दूर कर सकता है।
सूर्य ग्रहण के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी ग्रहण दोष का प्रभाव कम होता है।
ग्रहण वाले दिन अंधे व्यक्ति की सहायता करने से आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।
जिन लोगों की कुंडली में ग्रहण योग होता है उन्हें मुफ्त की चीजें लेने से बचना चाहिए।
ग्रहण वाले दिन माता-पिता की सेवा करने से भी ग्रहण दोष से आपको छुटकारा मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)