1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, PM मोदी करेंगे स्वागत; जानें पूरा एजेंडा

16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, PM मोदी करेंगे स्वागत; जानें पूरा एजेंडा

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 15, 2026 11:47 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 12:31 am IST

इमैनुएल मैक्रों का ये दौरा भारत एआई इम्पैक्ट समिट के मौके पर हो रहा है। मैक्रों 16 फरवरी को रात साढ़े 11 बजे भारत पहुंचेंगे, लेकिन उनका ये दौरा 17 फरवरी से शुरू होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों Image Source : PTI

भारत और फ्रांस के बीच अटूट राजनयिक संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार यानी 16 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंच रहे हैं। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहम बैठक होनी है। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

मुंबई में दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत कर सकते हैं। मैक्रों 16 फरवरी को रात साढ़े 11 बजे भारत पहुंचेंगे, लेकिन उनका ये दौरा 17 फरवरी से शुरू होगा। 17 फरवरी को दोनों नेताओं के बीच मुंबई में द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है, जिसमें रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक संबंधों पर चर्चा होगी। मुंबई में द्विपक्षीय वार्ता के बाद, दोनों शीर्ष नेता एक साथ नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहाँ वे 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में हिस्सा लेंगे।

कल शाम मुंबई पहुंच रहे PM मोदी

इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा सहयोग, व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी बातचीत हो सकती है। कल शाम को प्रधानमंत्री मोदी मुंबई पहुंच रहे हैं।

इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने बताया था कि इस दौरे के दौरान दोनों नेता हॉरिजोन 2047 रोडमैप में बताए गए कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, नेता आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, जिसमें इंडो-पैसिफिक में सहयोग भी शामिल है।

ये भी पढ़ें-

बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत के बाद विरोधी जमात चीफ से मिलने पहुंचे तारिक रहमान, जानें क्या हुई बात

अपने अस्तित्व मिटने का सामना करने वाले रूबियो के बयान पर भड़का यूरोप, कहा-हमारे क्लब में शामिल होने को बेताब है दुनिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश