Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तलाक के बाद सबसे प्यारे इंसान के साथ माही विज ने मनाया वैलेनटाइन डे, तस्वीरें शेयर कीं तो लोग बोले क्यूट

तलाक के बाद सबसे प्यारे इंसान के साथ माही विज ने मनाया वैलेनटाइन डे, तस्वीरें शेयर कीं तो लोग बोले क्यूट

Written By: Shyamoo Pathak Published : Feb 15, 2026 10:45 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 10:45 pm IST

माही विज ने तलाक के बाद खास इंसान के साथ वेलेनटाइन मनाया है। इसकी तस्वीरें भी माही ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Mahhi Vij- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@MAHHIVIJ माही विज

टीवी एक्ट्रेस माही विज बीते दिनों जय भानुशाली के साथ हुए तलाक को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं थीं। इसके बाद उनके कुछ पोस्ट के लिए भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। अब माही ने हाल ही में निकला वेलेनटाइन अपने सबसे प्यारे इंसान के साथ मनाया है। माही ने इसकी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स के मुंह से भी क्यूट ही निकला है। 

किसके साथ मनाया वेलेनटाइन डे?

 तलाक के बाद माही ने अपनी बेटी संग वेलेनटाइन मनाया है। माही ने अपनी बेटी तारा के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। मां-बेटी की जोड़ी इस खास दिन को साथ मनाते हुए बेहद प्यारी लग रही थी। माही ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी तारा के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। दोनों अपने-अपने आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। माही के हाथ में गुलाब का गुलदस्ता था, वहीं बेटी तारा ने उनके साथ बेहद प्यारे अंदाज में पोज दिए। फैंस ने कमेंट सेक्शन में खूब प्यार बरसाया। माही ने हाल ही में एक नई कार खरीदी और बताया कि यह उनकी बेटी तारा का सपना था, इसलिए उन्होंने इसे खरीदने का फैसला किया। इससे पहले, उन्होंने जय भानुशाली से अपने अलगाव और अपनी बेटी की सह-पालन-पोषण के बारे में खुलकर बात की थी।

बच्चों के लिए सेट किए अच्छे उदाहरण

माही ने बताया कि उनके बच्चे अपने माता-पिता से यह सीखेंगे कि उन्होंने लड़ाई-झगड़े के बजाय 'अच्छे और शांतिपूर्ण तरीके' से अपने रिश्ते को खत्म किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बच्चों के लिए भी एक बहुत अच्छा उदाहरण है कि अगर चीजें ठीक नहीं चल रही हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि जब अलग होने का समय आए, तो आप एक-दूसरे को अदालत में घसीटकर, बुरा व्यवहार करके या बच्चों को इसमें शामिल करके रिश्ते को नकारात्मकता की ओर ले जाएं।' मुझे लगता है कि मेरे बच्चे मुझ पर और जय पर गर्व करेंगे कि भले ही मम्मी और पापा शादी जारी नहीं रखना चाहते थे, फिर भी उन्होंने इसे शांत और बेहतर तरीके से संभाला। यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक समय ऐसा आता है जब आपको एहसास होता है कि शांति से बढ़कर कुछ भी नहीं है, और आपकी आंतरिक शांति से बढ़कर कोई भी व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है।

तलाक के बाद कौन उठाता है बच्चों की जिम्मेदारी?

माही ने बच्चों के बारे में भी बात की और बताया कि वे दोनों बराबर जिम्मेदारियां निभाएंगे। अभिनेत्री ने कहा, 'इसलिए जय और मैं हमेशा दोस्त बने रहेंगे। हमारी एक बेटी है, हमारे तीन बच्चे हैं। इस बात का कोई सवाल ही नहीं है कि कौन जिम्मेदारी लेगा और कौन नहीं। हम दोनों बराबर जिम्मेदारी लेंगे, और हम दोनों उनसे बराबर प्यार करते हैं। ऐसा नहीं है कि बच्चों को अकेला छोड़ दिया गया है और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उन्हें पहले की तरह ही सब कुछ मिलता रहेगा।'

ये भी पढ़ें- चिरंजीवी बने अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी के पहले मेहमान, जानें क्या है वजह

Kohrra 2 में ओटीटी स्टार का सरप्राइज कैमियो देख फैंस हुए गदगद, एक्टर की झलक ने बढ़ाया क्रेज

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement