भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 17 और 18 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है, लेकिन अब इसका असर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।
आईएमडी ने कहा कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 और 18 फरवरी को राजस्थान में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल और राजस्थान में बारिश का असर यूपी और दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिल सकता है। यहां दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। विभाग ने सोमवार को हल्की धुंध होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें-
बाबा केदार के भक्तों का इंतजार खत्म, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
संपादक की पसंद