Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबा केदार के भक्तों का इंतजार खत्म, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार के भक्तों का इंतजार खत्म, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1 Published : Feb 15, 2026 03:14 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 03:14 pm IST

महाशिवरात्रि के मौके पर आज बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बादपंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया। इस मुहुर्त के अनुसार 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

Kedarnath dham- India TV Hindi
Image Source : PTI केदरनाथ धाम

देहरादून: उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब 6 महीने बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को एक बार फिर से खोल दिए जाएंगे। मंदिर समिति के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला। 

महाशिवरात्रि पर निकला शुभ मुहूर्त

उन्होंने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। करीब साढ़े नौ क्विंटल फूलों से सजे ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी, धर्माधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। 

'जय बाबा केदार' के जयकारे

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर 'जय बाबा केदार' के जयकारे लगाए और दानदाताओं द्वारा आयोजित भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त निकलने के साथ ही गढ़वाल हिमालय के चारों धामों की तिथियां भी तय हो गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 

कपाट खुलने की आधिकारिक घोषणा के साथ ही प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने और नागरिक सुविधाएं बहाल करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए आवास, स्वास्थ्य और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि हिमालय की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में यात्रा सुगम हो सके।

चारों धामों की तिथियां तय

बता दें कि गंगोत्री धाम का कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलेंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को अक्षय तृतिया के अवसर पर खुलेंगे। केदारनाथ धान के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement