1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारतीय टीम की जीत में बना ये सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, सिर्फ 9 गेंदें और पाकिस्तान ने कर दिया सरेंडर

IND vs PAK: भारतीय टीम की जीत में बना ये सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, सिर्फ 9 गेंदें और पाकिस्तान ने कर दिया सरेंडर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 16, 2026 06:47 am IST,  Updated : Feb 16, 2026 06:47 am IST

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 61 रनों से बड़ी जीत हासिल करने के साथ सुपर-8 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। वहीं इस मैच में पाकिस्तानी टीम को सरेंडर करने में अधिक समय नहीं लगा।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में 61 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया जिसकी धीमी पिच को लेकर काफी पहले से ही चर्चा देखने को मिल रही थी और ऐसा ही मैच में भी देखने को मिला। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 18 ओवर्स में 114 रन बनाकर सिमट गई। वहीं हम आपको इस मैच का टर्निंग प्वाइंट बताने जा रहे हैं, जहां से टीम इंडिया की जीत पूरी तरह से पक्की हो गई थी।

पाकिस्तान टीम 9 गेंदों में कर दिया सरेंडर

टीम इंडिया की इस मैच में पारी खत्म होने के बाद सभी को उम्मीद थी कि पाकिस्तानी टीम टारगेट का बेहतर तरीके से पीछा करेगी, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सिर्फ 9 गेंदों के अंदर ही पूरे मैच की पटकथा को तय कर दिया था। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर फेंकने आए हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर पाकिस्तानी टीम को पहला झटका साहिबजादा फरहान के रूप में दिया जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद दूसरा ओवर जो जसप्रीत बुमराह ने फेंका उन्होंने पहले अपनी दूसरी गेंद पर सैम अयूब का विकेट हासिल किया तो वहीं इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस तरह से सिर्फ 9 गेंदों के अंदर पाकिस्तानी टीम ने अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद वह इस मैच को जीतने से काफी दूर चले गए और उनके बाकी बल्लेबाजों पर इसका दबाव भी देखने को मिला।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार

पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ इस मैच में 61 रनों से हार का सामना किया, जिसमें ये टीम इंडिया की जहां टी20 इंटरनेशनल में अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। वहीं पाकिस्तानी टीम को लेकर बात की जाए तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान को साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम से मिली 84 रनों की हार है। वहीं पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में ये तीसरा सबसे कम स्कोर भी है।

ये भी पढ़ें

जब ईशान किशन ठोक रहे थे ताबड़तोड़ रन, तब पिच पर तिलक वर्मा ने उनसे क्या कहा

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत ने पहले नंबर पर किया कब्जा, USA से भी नीचे गई पाकिस्तानी टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल