1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टीम इंडिया की जीत के बाद अमित शाह ने पाकिस्तान पर कसा तंज, CM योगी की भी आई प्रतिक्रिया

टीम इंडिया की जीत के बाद अमित शाह ने पाकिस्तान पर कसा तंज, CM योगी की भी आई प्रतिक्रिया

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 15, 2026 10:40 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 11:58 pm IST

Ind vs Pak: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की इस जीत के तुरंत बाद अमित शाह ने पोस्ट करते हुए पाकिस्तान पर कड़ा तंज कसा। वहीं, सीएम योगी ने इस जीत को महाशिवरात्रि पर महाविजय बताया।

अमित शाह ने जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई- India TV Hindi
अमित शाह ने जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई Image Source : PTI

Ind vs Pak: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी देते हुए शानदार जीत हासिल कर ली है। इसके बाद देश भर में जश्न का माहौल है। इस जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए पाकिस्तान पर कड़ा तंज कसा है।

नतीजा हमेशा एक जैसा: अमित शाह

मैच खत्म होने के तुरंत बाद अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "शानदार खेल दिखाया #TeamIndia, फॉर्मेट, जगह और तारीखें बदल जाए, लेकिन #IndvsPak का नतीजा हमेशा एक जैसा ही रहेगा। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"

महाशिवरात्रि पर महाविजय: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के तुरंत बाद 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई! भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन! जय हिन्द"

भारत ने दबदबा बरकरार रखा

बता दें कि आज के मैच में टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में पाकिस्तान की टीम, 18 ओवर में 114 रन ही बना सकी।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 मैच खेले गए हैं। इनमें से 8 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि एक बार पाकिस्तान को जीत मिली।

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK: टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ सुपर-8 में मारी एंट्री, पाकिस्तान को 8वीं बार T20 वर्ल्ड कप में हराया

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत ने पहले नंबर पर किया कब्जा, USA से भी नीचे गई पाकिस्तानी टीम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत