1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ सुपर-8 में मारी एंट्री, पाकिस्तान को 8वीं बार T20 वर्ल्ड कप में हराया

IND vs PAK: टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ सुपर-8 में मारी एंट्री, पाकिस्तान को 8वीं बार T20 वर्ल्ड कप में हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 15, 2026 10:16 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 10:18 pm IST

IND vs PAK Match Result: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

IND vs PAK- India TV Hindi
IND vs PAK Image Source : AP

IND vs PAK Match Result: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में ओवर में 114 रन ही बना सकी।

ईशान किशन ने टीम इंडिया को पहुंचाया बड़े स्कोर तक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। ईशान ने इस दौरान 40 बॉल पर 77 रन की तूफानी पारी खेली। ईशान के आउट होने के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया। ईशान की इस अर्धशतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया 175 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

पाकिस्तान का एक भी बल्लेबाज नहीं लगा पाया अर्धशतक

176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले आउट हो गए। सैम अयूब ने 6, सलमान आगा ने 4 और बाबर आजम ने 5 रन बनाए। 13 के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। इसके बाद 34 के स्कोर पर पाक टीम को चौथा झटका लगा, जब बाबर आजम आउट हुए। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए उस्मान खान और शादाब खान के बीच 39 रन की पार्टनरशिप हुई। उस्मान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए। वहीं शादाब खान ने 14 रन की पारी 15 गेंदों में खेली। पाकिस्तान के सिर्फ चार बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल सभी ने 2-2 विकेट लिए।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का दबदबा जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 8 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। वहीं एक बार पाकिस्तान को जीत मिली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को बनाए रखा है।

यह भी पढ़ें

IND A vs PAK A: टीम इंडिया से हारकर पाकिस्तान को हुआ नुकसान, ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है गुमनाम टीम

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ, Handshake के लिए हाथ मलते रह गए पाकिस्तानी कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल