1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सामने आया बाबा बागेश्वर का बयान, जानिए क्या कहा?

वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सामने आया बाबा बागेश्वर का बयान, जानिए क्या कहा?

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 16, 2026 06:45 am IST,  Updated : Feb 16, 2026 07:04 am IST

क्रिकेट के मैदान में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर बड़े-बडे़ नेताओं और सेलिब्रिटी की प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी भारत की जीत पर अपना बयान दिया है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री- India TV Hindi
पंडित धीरेंद्र शास्त्री Image Source : PTI AND AP

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भी बयान सामने आया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'युद्ध के मैदान में भारत ने पाकिस्तान को ठोका। वहीं, अब भारत के खिलाड़ियों ने क्रिकेट में ठोक कर मैच जिताया है। इंडिया टीम के सभी खिलाड़ी के सदस्यों को रणनीति बनाने वाले कोच को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।'

बाप बाप होता है- शास्त्री

बाबा बागेश्वर ने कहा, 'भारत और कहीं से हार जाएं लेकिन पाकिस्तान से जीतते रहना चाहिए। पाकिस्तान के सीने पर सांप लोट रहा होगा, लेकिन पाकिस्तानी हो तुम टेंशन मत लेना... बाप बाप होता है।'

हम प्रार्थना करते हैं, इसलिए खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं

शास्त्री ने कहा, 'तीसरी बात ये है कि गुरुजी आपका क्या योगदान, हम सिर्फ प्रार्थना करते हैं भारतीय खिलाड़ी अच्छा खेलते है इसलिए जीतते हैं। भारतीय खिलाड़ियों के खेल में दम है लेकिन ये बात अलग है कि हम हैं।'

ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने ठोका, क्रिकेट में खिलाड़ियों ने ठोका

शब्दों की तुकबंदी बनाते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने ठोका, क्रिकेट में खिलाड़ियों ने ठोका, अब नहीं बचा कोई मौका। फिर से हार जाना हो तो मैदान में आ जाना तुम्हें किसने रोका।

टेंशन न लो भगवान करेंगे कृपा 

उन्होंने कहा, 'भारत के लिए खुशखबरी है। हमने देखा कि भारत बैटिंग पर आया तो 12 पर 1 विकेट हो गए, लोगों ने कहा गुरु जी आपके पास शक्ति है। हमने कहा- टेंशन न लो भगवान कृपा करेंगे। भारत की सेना ने घुस कर के मारा तो क्रिकेट में भी खूब बढ़िया मारेंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।