Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत से हार के बाद बिलबिला उठे पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा, किस पर मढ़ दिया हार का दोष

भारत से हार के बाद बिलबिला उठे पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा, किस पर मढ़ दिया हार का दोष

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 15, 2026 11:53 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 11:53 pm IST

भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर से पीट दिया है। इस बीच मैच हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने क्या कहा, ये भी जान लेना चाहिए। उन्होंने किसे जिम्मेदार माना है।

salman ali- India TV Hindi
Image Source : AP सलमान अली आगा

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले छह महीने में ये चौथी हार है। खास बात ये है कि हर बार हार में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ही रहे। लगातार मिली चौथी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान बिलबिला उठे हैं। उन्होंने इस हार का जिम्मेदार किसे माना, ये भी जान लीजिए। 

सलमान अली आगा ने स्पिनर्स को बताया हार का जिम्मेदार

टीम इंडिया से टी20 विश्व कप 2026 में ​मिली 61 रनों की करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उन्हें इस मैच में अपने स्पिनर्स पर पूरा भरोसा था, लेकिन लगता है कि आज उनका दिन नहीं था। साथ ही कप्तान ने माना कि मैच के दौरान कुछ मौके ऐसे भी आए, जब टीम प्लान को एग्ज़िक्यूशन नहीं कर पाई। सलमान ने कहा कि  टीम अपने स्पिनर्स पर भरोसा कर रही थी। पिछले छह महीने में उन्होंने बहुत अच्छा किया भी है। 

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी क्यों की, इसका भी दिया जवाब

इसके साथ ही कप्तान सलमान अली आगा ने ये भी माना कि बल्लेबाजी के दौरान अच्छी शुरुआत नहीं की। T20 मुकाबले में अगर कोई टीम पावरप्ले में 3 या 4 विकेट खो देते हैं तो आप बहुत पीछे हो जाते हैं। सलमान अली से जब ये पूछा गया कि टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला क्यों किया, इस पर उन्होंने कहा कि सच कहूं तो उन्हें लगा कि  पहली इनिंग में विकेट थोड़ा ट्रिकी था। बॉल ग्रिप भी कर रही थी। इसलिए लगता है, बॉलिंग के मामले में एग्ज़िक्यूशन की कमी थी। इसके बाद सलमान ने कहा कि पिच पहली इनिंग के मुकाबले दूसरी इनिंग में बेहतर खेली। लेकिन हमारे बॉलर्स ने सिचुएशन के हिसाब से बॉलिंग नहीं की। इसके बाद जब बैटिंग आई तो वहां भी हम नाकाम रहे। 

पाकिस्तानी टीम यूएसए से भी नीचे गई

पाकिस्तानी टीम भारत से बड़ी हार के बाद अंक तालिका में यूएसए के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। बाकी बचे हुए मैचों के बारे में जब सलमान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब आपको बड़ी पिक्चर देखनी होगी। दो दिन में हम एक और मैच खेलेंगे। हमें वह मुकाबला जीतना होगा। इसके बाद ही टीम सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर पाएगी। इस बीच आपको बात दें कि सितंबर में जब एशिया कप हुआ था, तब भारत पाकिस्तान को तीन मैचों में बैक टू बैक हराया था। उसके बाद अब ये चौथा मैच भी पाकिस्तानी टीम हार गई है।

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत ने पहले नंबर पर किया कब्जा, USA से भी नीचे गई पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान को पीटकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा, आप भी जानकर खुश हो जाएंगे

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement