पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में पीट दिया है। टी20 विश्व कप में जो स्कोर इस मैच से पहले तक 7-1 का था, वो अब 8-1 का हो गया है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए। वे एक दिन पहले ही मैच को लेकर काफी आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे थे, जो टीम ने अगले ही दिन मैदान पर कर भी दिखाया है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि जीत के बाद कप्तान क्या कहा।
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराकर कप्तान सूर्या ने कहा कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था। मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया। जब टॉस के वक्त कप्तान सूर्या से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी कर चाहते थे, टॉस हारकर भी उन्हें वही करने का मौका मिल गया। मैच के बाद सूर्या ने कहा कि ईशान किशन ने शानदार बैटिंग की और वह पिछले कुछ मैचों से बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। ईशान किशन को लेकर सूर्या ने कहा कि उन्होंने आज भी उसी तरह बल्लेबाजी की और यहां आकर टीम को आगे ले गए।
मैच के बाद ईशान किशन की तारीफ करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईशान ने एक विकेट गिरने के बाद लीक से हटकर कुछ सोचा। उन्होंने जिस तरह से पावरप्ले की जिम्मेदारी निभाई वो काबिलेतारिफ है। यह आश्चर्यजनक था। मुझे लगता है कि हम पावरप्ले में बहुत आगे थे। पिच को लेकर सूर्या ने कहा कि 7 से 15 ओवर के बीच पिच थोड़ी सी मुश्किल थी। सूर्या ने माना कि 175 का स्कोर इस पिच पर बहुत अच्छा था।
आपको याद दिलें कि भारत का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया था, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खेले आउट हो गए थे। उन्हें सलमान अली आगा ने चलता किया। उस वक्त टीम इंडिया टेंशन में थीं, लेकिन ईशान किशन कुछ और ही सोचकर बैठे हुए थे। उन्होंने अपने विस्फोटक अंदाज में धमाकेदार तरीके से 40 बॉल पर 77 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के आए। यही वो पारी थी, जिसने पाकिस्तान को इस मैच से काफी दूर कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम वापसी कर ही नहीं पाई।
यह भी पढ़ें
T20 World Cup 2026 Points Table: भारत ने पहले नंबर पर किया कब्जा, USA से भी नीचे गई पाकिस्तानी टीम
संपादक की पसंद