Somwar Ke Upay: सप्ताह का सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र भी जरूर अर्पित करें। इसके अलावा सोमवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन की समस्त परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सोमवार के दिन कौनसे उपायों को करना चाहिए।
- अगर आपके अंदर कॉन्फिडेंस लेवल कुछ कम हो गया है और आप अपना काम ठीक ढ़ंग से नहीं कर पा रहे हैं, तो सोमवार के दिन सफेद मोतियों की माला गले में धारण करें।
- अगर आप अपनी जिंदगी में तरक्की को तेज रफ़्तार से बढ़ाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन सफेद रंग के फूल वाले पौधे की जड़ में पानी डालें। साथ ही मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें।
- अगर आप अपने जीवनसाथी को कामयाबी हासिल करते देखना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन घर में कोई चांदी की वस्तु खरीदकर लाएं और उसे मंदिर में स्थापित करके उसकी पूजा करें। पूजा के बाद उस चांदी की वस्तु को सोमवार के दिन पूरा दिन मंदिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन स्नान आदि के बाद उस चांदी की वस्तु को मंदिर से उठाकर आप अपने पास रख सकते हैं या उसे उपयोग में ला सकते हैं।
- अगर आप समाज में अपनी एक अलग पहचान कायम करना चाहते है या दूसरे के बीच अपना रुतबा बढ़ाना चाहते है तो सोमवार के दिन एक मुट्ठी चावल और थोड़ी-सी मिश्री एक कपड़े में बांधकर मंदिर में दान कर दें।
- अगर उच्चाधिकारियों से आपके संबंध ज्यादा ठीक नहीं है तो उनसे अपने संबंध मधुर बनाये रखने के लिए सोमवार के दिन आपको किसी लौहार के पास जाना चाहिए और उससे कोई लोहे की चीज खरीदकर लानी चाहिए। खरीदकर घर लाने के बाद उस लोहे की चीज़ को अपने घर की पश्चिम दिशा में संभालकर रख दें।
- अगर आप अपनी आर्थिक तरक्की की गति को भविष्य में निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन हल्दी की पांच साबुत गांठें और एक रुपये का सिक्का लेकर, एक पीले रंग के कपड़े में रखकर बांध दें। फिर उस कपड़े को अपने घर के मंदिर में रखें और अपने गुरु या अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए एक घी का दीपक जलाएं। जब दीपक जलते –जलते अपने आप बुझ जाये, तब उस हल्दी और एक रुपये का सिक्का बंधे पीले रंग के कपड़े को मंदिर से उठाकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख लें।
- अगर आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन रात को अपने सिरहाने के पास एक बर्तन में जल भरकर रखें। फिर सुबह उठने के बाद उस जल को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें।
- अगर आप संगीत के क्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन एक मिट्टी के दीये में 2 कपूर जलाकर मां सरस्वती के आगे रखें। साथ ही देवी मां को ताजे पुष्प चढ़ाएं।
- आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सब कुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें।
- अगर आपको अपने नये व्यापार में किसी प्रकार की कठिनाइयां आ रही हैं तो उन कठिनाइयों से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन आपको सबसे पहले सुबह स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। उसके बाद आक या मदार के पौधे के पास जाना चाहिए और उसकी विधि-पूर्वक रोली, चावल आदि से पूजा करनी चाहिए।
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करे और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो सोमवार के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।
- अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए सोमवार के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Astrology: रिस्क लेने में सबसे आगे होती हैं ये 3 राशियां, इनको नहीं सताता किसी का डर
संपादक की पसंद