Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Astrology: रिस्क लेने में सबसे आगे होती हैं ये 3 राशियां, इनको नहीं सताता किसी का डर

Astrology: रिस्क लेने में सबसे आगे होती हैं ये 3 राशियां, इनको नहीं सताता किसी का डर

Written By: Naveen Khantwal Published : Feb 15, 2026 06:24 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 06:24 pm IST

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र मिलता है जो रिस्क लेने में अव्वल होती हैं। इन राशियों को भले ही रिस्क लेने के बाद मुश्किलें आएं लेकिन रिस्क लेते समय इनके मन में कोई डर नहीं होता। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Astrology - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ज्योतिष शास्त्र

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के अपना अलग गुण होता है। अपने गुण और राशि के स्वामी के अनुसार हर राशि में अच्छे-बुरे गुण देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जातक रिस्क लेने में कभी पीछे नहीं हटते। कई बार ये रिस्क लेकर परेशानी में भी पड़ सकते हैं लेकिन फिर भी ये जीवन में कई बार जोखिम उठा सकते हैं। कई बार अच्छे परिणाम भी इनको रिस्क लेने से प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल की स्वामित्व वाली मंगल राशि के लोग भी ऊर्जावान होते हैं। इस राशि के लोग सफल होने के लिए मेहनत तो करते ही हैं लेकिन साथ ही जोखिम उठाने में भी ये कभी पीछे नहीं हटते। डर और घबराहट इनके शब्दकोश में नहीं होता। हालांकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय कभी-कभी इनके लिए घातक भी साबित हो सकते हैं। ये लोग जल्दबाजी भरे रवैये को बदल दें तो इनके रिस्क भी इन्हें रिवार्ड देकर जा सकते हैं। 

सिंह राशि 

इस राशि के लोगों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि इनका आत्मविश्वास बहुत ऊंचा होता है और इसलिए ये जीवन में रिस्क लेने से कभी पीछे नहीं हटते। ये लोग जोखिम इस लिए लेते हैं कि ये राजा की तरह जीवन जीना चाहते हैं। सारी सुख-सुविधाएं इनको जीवन में चाहिए होती हैं। हालांकि 30 की उम्र के बाद इनके स्वभाव में थोड़ा बदलाव आता है और इसके बाद ये जोखिम कम लेते हैं। 

धनु राशि 

अग्नि तत्व की राशि धनु के लोग भी रिस्क लेने में कभी पीछे नहीं हटते। ये जोखिम उठाकर कई बार आर्थिक परेशानियों में फंस सकते हैं लेकिन साथ ही कई बार इनको अच्छे रिजल्ट भी रिस्क लेकर मिलते हैं। रिस्क लेने में इस राशि के जातक भी कभी घबराते नहीं हैं। गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण वक्त के साथ-साथ इनके रिस्क लेने की आदत कम होती है लेकिन रिस्क लेने में कभी ये डरें ऐसा कभी नहीं होता। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले और बाद जरूर करें वास्तु नियमों का पालन, वरना जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता

Surya Nakshatra Parivartan: ग्रहण के बाद सूर्य राहु के नक्षत्र में करने वाले हैं प्रवेश, 4 राशियों के साथ हो सकती है दुर्घटना, रहें सतर्क

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement