इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का बंधन प्रतीक माना जाता। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानि राखी बांधती हैं और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई जीवनभर अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, अगर बहनें अपने भाई की राशि के अनुसार राखी के रंग का चुनाव करती हैं तो उनके भाईयों का जीवन सुख-सौभाग्य और समृद्धि से भर जाता है। तो यहां जानिए रक्षाबंधन के दिन बहनों को अपने भाई को कौनसे रंग की राखी बांधनी चाहिए।
मेष राशि
अगर आपके भाई की राशि मेष है तो उसके लिए लाल या केसरिया रंग की राखी का चुनाव करें। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह की राशि होने के कारण लाल रंग ऊर्जा, साहस और सफलता का प्रतीक माना जाता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का गुलाबी है। तो आपके भाई की राशि वृषभ है तो उनके लिए इसी रंग की राखी खरीदें। वृषभ राशि वालों का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह से संबंधित यह राशि प्रेम, सुख और समृद्धि का प्रतीक है।
मिथुन राशि
अगर आपके भाई की राशि मिथुन है तो उनके लिए हरे रंग की राखी लें। हरा रंग बुद्धि, संवाद क्षमता और सकारात्मक सोच को दर्शाता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुभ रंग सफेद और सिल्वर है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। सफेद रंग की राखी बांधने से आपके भाई पर चंद्रमा की कृपा बनी रहेगी और उनकी कुंडली में चंद्र मजबूत रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सुनहरा या नारंगी रंग की राखी का चुनाव करें। ये सूर्य की ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रंग माना जाता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए शुभ रंग हरा और हल्का भूरा रहेगा। बुध ग्रह की शुभता प्राप्त करने के लिए हरे रंग की राखी उत्तम मानी जाती है। बता दें कि कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह है। इनके लिए गुलाबी और सफेद रंग की राखी उत्तम रहेगी। इस रंग की राखी बांधने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ता है।
वृश्चिक राशि
अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो उनके लिए लाल या मैरुन रंग की राखी चुनें। इस राशि के स्वामी मंगल है। लाल रंग की राखी बांधने से आपके भाई की शक्ति बढ़ती है और आत्मबल मजबूत होता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए पीला रंग शुभ रहेगा। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं जिनका प्रिय रंग पीला माना जाता है। इस रंग की राखी बांधने से ज्ञान और भाग्य में वृद्धि होगी।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव है। तो अगर आपके भाई की राशि मकर है तो उन्हें नीला या गहरा नीला रंग की राखी बांधें। शनि ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा के लिए यह रंग उपयुक्त होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रंग आसमानी और नीला रहेगा। तो रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को इन्हीं रंग की राखी बांधें। ऐसा करने से आपके भाई को मानसिक शांति मिलेगी और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी। कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी भी गुरु है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए पीला और हल्का नारंगी रंग शुभ रहेगा। बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होगी और आध्यात्मिक उन्नति भी मिलेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे ऐसी राखी? रक्षाबंधन से पहले जान लें ये जरूरी बातें!