1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टीम इंडिया की जीत के रहे ये 5 बड़े कारण, पाकिस्तान टीम के इस ट्रंपकार्ड को भी कर दिया फुस्स

IND vs PAK: टीम इंडिया की जीत के रहे ये 5 बड़े कारण, पाकिस्तान टीम के इस ट्रंपकार्ड को भी कर दिया फुस्स

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 15, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 11:50 pm IST

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया बड़ी आसानी के साथ 61 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही, जिसमें भारतीय टीम की जीत के 5 बड़े कारण भी रहे।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला जिसका काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, वह 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को लेकर पाकिस्तान की तरफ से काफी नौटंकी मचाई गई थी, जिसमें उन्होंने पहले बायकॉट करने का नाटक किया और बाद में अपने उसी फैसले से यूटर्न लेते हुए इस मैच में खेलने के लिए तैयार हो गए। हालांकि उम्मीद के अनुसार पाकिस्तान को इस मैच में सिर्फ हार नहीं बल्कि एक ऐसी हार मिली जो उन्हें काफी लंबे समय तक चुभने वाली है। टीम इंडिया ने इस मैच को 61 रनों से अपने नाम किया जिसमें उनकी ये टी20 इंटरनेशनल में अब तक पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। वहीं आपको भारतीय टीम की इस मैच में जीत के पांच बड़े कारण बताने जा रहे हैं।

1 - कप्तान सूर्यकुमार यादव का कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करना

कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए हमेशा से काफी मददगार रही है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला लिया था, जिसमें उन्होंने अर्शदीप सिंह को बाहर करने का फैसला लिया। कप्तान सूर्या का ये फैसला पिच और हालात को देखते हुए काफी सही साबित हुआ जिसमें कुलदीप ने तीन ओवर्स करने के साथ जहां सिर्फ 14 रन दिए तो वहीं एक विकेट भी लेने में कामयाब रहे है।

2 - ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी

टीम इंडिया के लिए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद ईशान किशन पर सभी की नजरें थी और उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया और तेजी के साथ रन बनाए और इस धीमी पिच पर टीम इंडिया के लिए बड़े स्कोर की नींव रख दी। ईशान किशन की पारी ने पाकिस्तानी टीम को इस मैच में पूरी तरह से बाहर कर दिया था। ईशान के बल्ले से 40 गेंद 77 रन देखने को मिली। वहीं जब वह पवेलियन लौटे थे तो उस समय तक भारतीय टीम ने सिर्फ 8.4 ओवर्स में 88 रन बना लिए थे।

3 - तिलक वर्मा ने की धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा का जब टीम इंडिया ने इस मैच में पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया तो उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने काफी धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने ना सिर्फ एक छोर से पारी को संभाले रखा बल्कि अधिक से अधिक स्ट्राइक ईशान किशन को दी ताकि वह लगातार अपनी लय को बरकरार रखते हुए तेजी के साथ रन बनाना जारी रखे। तिलक और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 46 गेंदों में 87 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं तिलक ने इस मैच में 24 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली।

4 - उस्मान तारिक का हौव्वा हुआ फुस्स

भारतीय टीम के खिलाफ इस मैच से पहले पाकिस्तानी टीम के अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन वाले स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही थी। पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने भी उन्हें इस मुकाबले के लिए अपना सबसे बड़ा ट्रंपकार्ड बताया था। हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ मैच में उस्मान तारिक का हौव्वा पूरी तरह से फुस्स नजर आया जिसमें वह स्पिन के लिए काफी मददगार इस पिच पर अपने 4 ओवर्स में 24 रन देने के साथ सिर्फ एक विकेट ही लेने में कामयाब रहे।

5 - हार्दिक और बुमराह ने शुरुआती ओवर्स में मुकाबला कर दिया एकतरफा

पाकिस्तानी टीम जब इस मैच में टारगेट का पीछा करने उतरी तो टीम इंडिया ने पहले दो ओवर्स में ही इस मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया था। हार्दिक पांड्या जिन्होंने पहले ओवर में गेंदबाजी की उन्होंने साहिबजादा फरहान को डक पर पवेलियन भेज दिया। वहीं दूसरा ओवर जो जसप्रीत बुमराह ने फेंका उसमें उन्होंने सैम अयूब के साथ पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का विकेट हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया की आसान जीत इस मुकाबले में तय कर दी थी।

ये भी पढ़ें

जब ईशान किशन ठोक रहे थे ताबड़तोड़ रन, तब पिच पर तिलक वर्मा ने उनसे क्या कहा

पाकिस्तान को पीटकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा, आप भी जानकर खुश हो जाएंगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल