1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें MCX पर क्या चल रहा है भाव

आज फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें MCX पर क्या चल रहा है भाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 16, 2026 11:53 am IST,  Updated : Feb 16, 2026 11:53 am IST

MCX पर सोमवार को सुबह 11.30 बजे तक के कारोबार में 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 2,35,208 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो से लेकर 2,38,650 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुकी थीं।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
सोमवार को MCX पर कैसा चल रहा है सोने-चांदी का कारोबार Image Source : PIXABAY

Silver and Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 11.30 बजे के आसपास 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 2.46 प्रतिशत (6005 रुपये) की गिरावट के साथ 2,38,355 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। इसी तरह, 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने की कीमतों में आज 0.49 प्रतिशत (755 रुपये) की गिरावट देखी जा रही है और ये 1,53,117 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर ट्रेड कर रहे था।

सोमवार को MCX पर कैसा चल रहा है सोने-चांदी का कारोबार

MCX पर सोमवार को सुबह 11.30 बजे तक के कारोबार में 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 2,35,208 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो से लेकर 2,38,650 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुकी थीं। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को ये 2,44,360 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थीं। जबकि, 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने का भाव आज 1,52,092 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो से लेकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुका था। शुक्रवार को, सोने का भाव 1,53,871 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सर्राफा बाजार में क्या हैं सोने और चांदी की कीमतें

बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को, हफ्ते के आखिरी दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी, दोनों कीमती धातुओं के रेट में गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमत 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो पिछले हफ्ते गुरुवार को 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। इसके अलावा, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2400 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच था। जबकि, गुरुवार को सोना 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा