A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: किस्मत के धनी होते हैं इन 2 मूलांक के लड़के, कम उम्र में ही बन जाते हैं बॉस!

Numerology: किस्मत के धनी होते हैं इन 2 मूलांक के लड़के, कम उम्र में ही बन जाते हैं बॉस!

Numerology: अंकज्योतिष में 2 ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिससे जुड़े लड़के किस्मत के बेहद धनी होते हैं। ये करियर में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इन्हें इनकी मेहनत का फल काफी जल्दी मिलना शुरू हो जाता है।

numerology- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV इन मूलांक के लड़के बिजनेस में खूब कमाते हैं नाम

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार हर मूलांक का अपना एक अलग मिजाज होता है। किसी मूलांक के लोग साहसी और बुद्धिमान होते हैं तो किसी के अत्याधिक मेहनती। वहीं दो ऐसे मूलांक भी हैं जिनसें जुड़े लड़के किस्मत के धनी माने जाते हैं। कहते हैं इन्हें इनकी मेहनत का फल काफी जल्दी मिल जाता है। ये करियर में इतनी तेजी से आगे बढ़ते हैं कि कम उम्र में ही सभी के बॉस बन जाते हैं। चलिए जानते हैं ये किन मूलांक के लड़के हैं।

मूलांक 1 के लड़के: किस्मत के बेहद धनी 

  • महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लड़के किस्मत के धनी माने जाते हैं।
  • इन पर अपने मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य की विशेष कृपा रहती है। सूर्य के कारण ही ये ये लड़के राजा जैसी जिंदगी जीते हैं।
  • इनके अंदर गजब की लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलती है। जिसके दम पर ये कम ही उम्र में सबके बॉस बन जाते हैं।
  • ये किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते यही कारण है कि ये लोग या नौकरी में बेहद ऊंचे पदों पर कार्यरत होते हैं या फिर खुद काम काम करते हैं। 
  • ये बेहद साहसी, मेहनती और दृढ़ संकल्पी होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
  • इनका सोचने का तरीका सबसे अलग होता है जो इन्हें कामयाबी दिलाता है।

मूलांक 5 के लड़के: बिजनेस माइंडेड 

  • किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख में जन्मे लड़के मूलांक 5 के जातक माने जाते हैं।
  • इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं जिन्हें बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है।
  • बुध के कारण ही इस मूलांक के लड़के तेज दिमाग के होते हैं। 
  • अपनी बुद्धि के दम पर ये लाइफ में खूब नाम और पैसा कमाते हैं।
  • इतना ही नहीं इन लड़कों की वाणी भी इतनी प्रभावशाली होती है कि ये अपना काम आसानी से निकलवा लेते हैं।
  • इनकी कम्युनिकेशन स्किल और बिजनेस सेंस गजब का होता है जिससे ये मिट्टी को भी सोना बनाकर बेच सकते हैं।
  • ये लड़के बहुत मिलनसार स्वभाव के और हाजिरजवाब होते हैं।
  • रिस्क लेने से जरा भी नहीं डरते और इनका यही गुण इन्हें अपार सफलता दिलाता है।
  • ये लड़के बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, मीडिया और बिजनेस में खूब सफलता पाते हैं। 
  • कम उम्र में ही ये सभी के बॉस बन जाते हैं क्योंकि इनकी किस्मत भी काफी तेज होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: शनि देव के सबसे प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, कड़ी मेहनत से रच देते हैं इतिहास, 35 के बाद शुरू होता है इनका गोल्डन टाइम!