1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: शनि देव के सबसे प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, कड़ी मेहनत से रच देते हैं इतिहास, 35 के बाद शुरू होता है इनका गोल्डन टाइम!

Numerology: शनि देव के सबसे प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, कड़ी मेहनत से रच देते हैं इतिहास, 35 के बाद शुरू होता है इनका गोल्डन टाइम!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 16, 2026 10:30 am IST,  Updated : May 16, 2026 10:30 am IST

Numerology: हर व्यक्ति शनि देव की कृपा पाना चाहता है क्योंकि शनि जिस पर प्रसन्न होते हैं उसकी किस्मत रातोंरात चमक जाती है। लेकिन अंकज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिससे जुड़े लोगों पर शनि देव सदैव मेहरबान रहते हैं।

shani- India TV Hindi
शनि के लाडले होते हैं इस मूलांक के लोग Image Source : INDIA TV

Numerology: अंकज्योतिष में शनि को मूलांक 8 का स्वामी माना गया है। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है वे सभी लोग मूलांक 8 के अंतर्गत आते हैं। शनि के प्रभाव के कारण ही इस मूलांक वाले मेहनती, कर्मशील और ईमानदार होते हैं। इनके जीवन में चाहे कितने ही संघर्ष क्यों न रहें लेकिन ये कभी हार नहीं मानते हैं। एक समय बात ये इतिहास रच देते हैं। कहा जाता है इनका अच्छा समय अक्सर 35 के बाद शुरू होता है। चलिए जानते हैं मूलांक 8 वालों से जुड़ी दिलचस्प बातें।

शनि मूलांक 8 वालों की लेते हैं कड़ी परीक्षा

शनि देव का एक नियम है कि वे कुछ भी आसानी से नहीं देते। शुरुआत में खूब मेहनत कराते हैं जिससे व्यक्ति को उस सफलता का महत्व समझ आए। यही कारण है कि शनि अपने प्रिय मूलांक के लोगों की प्रारंभ में कड़ी परीक्षा लेते हैं और जब व्यक्ति इस परीक्षा को पास कर लेता है तब शनि उसका जीवन सुखों से भर देते हैं। फिर व्यक्ति को कभी खत्म न होने वाली सुनहरी सफलता प्राप्त होती है।

35 के बाद शुरू होता है गोल्डन समय

मूलांक 8 वालों के बारे में अक्सर ये देखने को मिलता है कि इनका अच्छा समय 35 के बाद शुरू होता है। इससे पहले इन्हें जीवन में खूब संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन इनकी खासियत ये है कि ये कभी हार नहीं मानते और एक समय बाद अपनी कड़ी मेहनत से सबकुछ हासिल कर ही लेते हैं।

मूलांक 8 वालों का स्वभाव

  • मूलांक 8 वाले लोग मेहनती और गंभीर स्वभाव के होते हैं।
  • ये फौलादी इरादों के होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं पूरा करके दम लेते हैं।
  • ये अकेले रहना पसंद करते हैं। दिखावे से बिल्कुल दूर रहते हैं।
  • ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते, जिस कारण इन्हें धोखा मिलने के कम आसार रहते हैं।
  • ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं।
  • इनके निर्णय अक्सर सही साबित होते हैं।
  • ये पैसों की बचत करने में माहिर माने जाते हैं।
  • विपरीत परिस्थिति में भी हिम्मत से काम लेते हैं।
  • इन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा होता है।
  • ये कभी किसी को धोखा नहीं देते और छल-कपट से दूर रहते हैं।

कहां होते हैं सफल?

मूलांक 8 वाले अक्सर राजनीति, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट, न्याय व्यवस्था या बड़े उद्योगों में सफल होते हैं। एक समय बाद ये खुद का एक बड़ा साम्राज्य खड़ा करते हैं। 35 के बाद ये खूब संपत्ति बनाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: इन 2 मूलांक के लड़के पिता के लिए होते हैं लकी चार्म, कम उम्र में ही रोशन कर देते हैं परिवार का नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।