1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कौन से मूलांक वाले होते हैं सबसे ज्यादा लॉयल? जानिए क्या कहता है आपका अंक ज्योतिष

कौन से मूलांक वाले होते हैं सबसे ज्यादा लॉयल? जानिए क्या कहता है आपका अंक ज्योतिष

अंक ज्योतिष में तीन ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिनसे जुड़े लोग प्यार के मामले में सबसे ज्यादा लॉयल और समर्पित होते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन से मूलांक हैं।

mulank- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सबसे लॉयल मूलांक

कहा जाता है कि कोई भी रिश्ता तभी मजबूत और कामयाब हो सकता है, जब उसमें ईमानदारी और भरोसे की कोई कमी न हो। हर कोई ऐसा जीवनसाथी या पार्टनर चाहता है, जो पूरी तरह वफादार हो। क्या आप जानते हैं कि अंक ज्योतिष में ऐसे 3 मूलांकों का जिक्र मिलता है, जिनसे जुड़े लोग रिश्तों के मामले में बेहद ईमानदार और लॉयल होते हैं। ये कभी अपने पार्टनर को धोखा देने के बारे में नहीं सोचते। आइए जानते हैं कौन से हैं वे भाग्यशाली मूलांक।

मूलांक 2

जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा होता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। इसी कारण से इस मूलांक के लोग बेहद संवेदनशील, प्यार करने वाले और इमोशनल स्वभाव के होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये लोग अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। उनकी भावनाओं की बहुत कद्र करते हैं। इनके लिए रिश्ते काफी अहमियत रखते हैं। ये कभी किसी को धोखा नहीं देते इसलिए ये सबसे लॉयल मूलांक वालों में शामिल हैं। 

मूलांक 6

जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 माना जाता है। शुक्र के प्रभाव के कारण इस मूलांक के लोग बहुत ही रोमांटिक, मिलनसार और केयरिंग स्वभाव के होते हैं। जब ये किसी से प्यार करते हैं तो पूरी ईमानदारी के साथ अपना रिश्ता निभाते हैं। ये अपने साथी की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये अपने पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ते।

मूलांक 8

जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। शनि के कारण ही ये लोग ईमानदार, मेहनती और गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये जो भी रिश्ता बनाते हैं, उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं। ये दिल के बहुत साफ और वफादार होते हैं। अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

हस्तरेखा ज्योतिष: क्या आपकी हथेली के राहु क्षेत्र में है ऐसा त्रिभुज? कम उम्र में बड़ी कामयाबी मिलने का है पक्का संकेत