Mulank 2 Career Options: अंक ज्योतिष में मूलांक का व्यक्ति की पर्सनालिटी और करियर पर गहरा असर माना जाता है। ऐसे जातक जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव होता है, जो व्यक्ति को संवेदनशील शांत और कल्पनाशील बनाता है। ये लोग दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझते हैं और मिलनसार होने के कारण आसानी से तालमेल बना लेते हैं। आइए जानते हैं कि इन लोगों को करियर के लिहाज से कौन सी फील्ड चुननी चाहिए, ताकि ये आगे चलकर अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें।
मूलांक 2 वालों का स्वभाव और सोच
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोग भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। ये शांत स्वभाव के होते हैं और टकराव से बचना पसंद करते हैं। दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना और समझना इनकी सबसे बड़ी खूबी होती है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी मूलांक 2 से संबंधित हैं।
रचनात्मक और कलात्मक करियर
मूलांक 2 वाले लोग जन्म से ही रचनात्मक होते हैं। एक्टिंग, म्यूजिक, थिएटर, राइटिंग, कविता और पेंटिंग जैसे क्षेत्रों में ये आसानी से अपनी पहचान बना सकते हैं। ग्राफिक डिजाइन, फैशन डिजाइन और इंटीरियर डिजाइनिंग भी इनके लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं। फोटोग्राफी इनके लिए आत्म अभिव्यक्ति का बेहतरीन माध्यम बन सकती है।
सोशल सर्विस और काउंसलिंग फील्ड
दूसरों की भावनाओं को समझने की क्षमता इन्हें काउंसलिंग और शिक्षा के क्षेत्र में सफल बनाती है। मनोवैज्ञानिक, लाइफ कोच रिलेशनशिप काउंसलर, टीचर, योग और मेडिटेशन ट्रेनर जैसे विकल्प मूलांक 2 वालों के लिए अनुकूल होते हैं। सोशल सर्विस और एनजीओ से जुड़कर भी ये संतोषजनक जीवन जी सकते हैं।
मैनेजमेंट और स्ट्रेटेजिक रोल्स
मूलांक 2 वाले लोग टीम वर्क में अच्छे होते हैं। एचआर, मार्केटिंग, कम्युनिकेशन, बैंकिंग और पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्रों में ये अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ते हैं। विवाद सुलझाने की क्षमता इन्हें ऑफिस में महत्वपूर्ण बनाती है।
कॉस्मेटिक्स और डेयरी प्रोडक्ट
चंद्रमा के प्रभाव के कारण कॉस्मेटिक्स, स्किनकेयर, डेयरी प्रोडक्ट, होटल और टूरिज्म से जुड़े व्यवसाय में इन्हें सफलता मिलती है। छोटे व्यापार में भी ये लोग तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।
जीवन और करियर में सफलता के उपाय
अंक ज्योतिष की माने तो मूलांक 2 वालों के लिए योग ध्यान और मानसिक शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है। शिव जी की उपासना, पेरेंट्स का सम्मान और बैलैंस लाइफस्टाइल अपनाने से करियर और पर्सनल लाइफ दोनों में सफलता मिलती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: February Born Personality: कैसे होते हैं फरवरी महीने में जन्मे लोग? जानें स्वभाव, करियर और जीवन से जुड़े खास राज
संपादक की पसंद