1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अंकज्योतिष: मूलांक 6 वालों पर मेहरबान रहते हैं धनदाता शुक्र, जानें किन क्षेत्रों में करियर बनाकर कमाते हैं खूब पैसा

अंकज्योतिष: मूलांक 6 वालों पर मेहरबान रहते हैं धनदाता शुक्र, जानें किन क्षेत्रों में करियर बनाकर कमाते हैं खूब पैसा

अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 6 के लोगों पर धन-वैभव के कारक शुक्र की विशेष कृपा रहती है। जिस कारण से इनके पास पैसा खुद ब खुद खींचा चला आता है। ये लोग कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।

numerology- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मूलांक 6 वालों का स्वभाव

अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार हर मूलांक के लोगों का स्वभाव और आदतें अलग-अलग होती हैं। साथ ही हर एक मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव रहता है। जैसे मूलांक 1 पर सूर्य का प्रभाव रहता है तो मूलांक 2 पर चंद्रमा का, ठीक ऐसे ही मूलांक 6 पर शुक्र देव मेहरबान रहते हैं। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इन लोगों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये लोग कम उम्र में ही धन कमाना शुरू कर देते हैं और धनवान बन जाते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ काफी पसंद होती है और इसके लिए ये खूब पैसा भी कमाते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 6 वालों के बारे में दिलचस्प बातें।

शुक्र के कारण मूलांक 6 वालों के जीवन में धन-वैभव की नहीं होती कमी

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 6 होता है ऐसे लोगों पर शुक्र देव मेहरबान रहते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में ही कड़ी मेहनत करके धनवान बन जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती हैं। ये लोग लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं और खर्च भी जमकर करते हैं। इनके अंदर पैसा जोड़ने की बिल्कुल भी आदत नहीं होती, लेकिन अच्छी बात ये है कि इनके पास कभी धन का अभाव नहीं होता।

इन्हें जल्दी नहीं आता बुढ़ापा

अंकज्योतिष में मूलांक 6 वालों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्हें बुढ़ापा दूसरों की तुलना में देरी से आता है। ये लोग हमेशा अपनी उम्र से छोटे दिखाई देते हैं। इनके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। इनके चेहरे पर गजब का नूर रहता है। ये अपने मिलनसार स्वभाव से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं। इनके दोस्त खूब होते हैं और ये उन पर खूब पैसा भी खर्च करते हैं। इन जातकों का स्वभाव मजाकिया किस्म का होता है इसलिए इनके दोस्त काफी जल्दी बन जाते हैं। चाहे जीवन में सुख आये या दुख, यह हमेशा मस्तमौला रहते हैं। 

इन क्षेत्रों में पाते हैं अपार सफलता और कमाते हैं खूब धन

मूलांक 6 वाले लोग मॉडलिंग, संगीत, कला, फैशन डिजाइनिंंग, होटल या सौंदर्य से जुड़े क्षेत्रों में खूब सफलता और धन प्राप्त करते हैं। इसके अलावा लग्जरी वस्तुओं का व्यापार भी इन्हें काफी सूट करता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Palmistry: हथेली में हो ऐसी मस्तिष्क रेखा, तो तय है विदेश में व्यापार और बंपर धन लाभ